Ambedkar Was Also Called Baba Victim vakeel Ahmed Explains why he choice this Name Amid Kotdwar Row 'बाबा' आंबेडकर जी को भी कहते थे, कोटद्वार बवाल के बीच वकील अहमद ने बताया- क्यों रखा यह नाम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

'बाबा' आंबेडकर जी को भी कहते थे, कोटद्वार बवाल के बीच वकील अहमद ने बताया- क्यों रखा यह नाम

उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के बाबा नाम को लेकर बवाल के बीच अब 71 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद आए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस नाम को रखने की क्या वजह है?

Tue, 3 Feb 2026 08:50 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कोटद्वार
share
'बाबा' आंबेडकर जी को भी कहते थे, कोटद्वार बवाल के बीच वकील अहमद ने बताया- क्यों रखा यह नाम

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में 'बाबा' नाम की स्कूल ड्रेस दुकान को लेकर हुए बवाल के बीच अब दुकानदार और 71 वर्षीय बुजुर्ग वकील अहमद का बयान आया है। उन्होंने बाबा नाम के पीछे की वजह बताई। वकील अहमद ने कहा कि दुकान 42 साल पुरानी है और किसी को भी इस नाम से कोई दिक्कत नहीं हुई। वकील अहमद ने उनके समर्थन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भिड़ने वाले दीपक कश्यप के बारे में भी बात की। दीपक वही युवक है, जिसका बयान- मैं मोहम्मद दीपक काफी वायरल हुआ था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश का हीरो बताया था।

कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम को लेकर विवाद मामले पर दुकान के मालिक वकील अहमद ने विवाद के दिन क्या हुआ? पूरी घटना को साझा किया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, बैठे-बैठे कुछ लोग आए थे। बोलने लगे- दुकान का नाम बदल दो। मैंने कहा कुछ टाइम दे दो। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में नाम बदलना होगा। नाम बदल दो वरना अच्छा नहीं होगा। फिर यहां पर हल्ला हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मोहम्मद दीपक’ से उठा तूफान थमा! कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बजरंग दल से समझौता
ये भी पढ़ें:कौन है खुद को 'मोहम्मद दीपक' बताने वाला युवक? राहुल गांधी ने बताया हीरो
ये भी पढ़ें:मेरा नाम मोहम्मद दीपक, ‘बाबा’ मुस्लिम बुजुर्ग को लेकर बवाल में बजरंग दल भी कूदा

बाबा नाम क्यों रखा

वकील अहमद ने कहा कि दुकान 42 साल पुरानी है। दुकान का नाम बाबा इसलिए रखा, क्योंकि मुझे यह नाम बहुत अच्छा लगा। यहां लोग मुझे बाबा बुलाते हैं। बाबा साधु लोगों को भी बोलते हैं, मौलवी को भी बोलते हैं। बुजुर्ग को भी बाबा बोलते हैं। बाबा नाम आंबेडकर जी का भी था, जिन्होने देश का संविधान लिखा। यह नाम बहुत शुद्ध है, स्वच्छ है। वकील अहमद आगे कहते हैं कि हमारे सिद्धबली बाबा (सिद्धपीठ हनुमान मंदिर) को बाबा बोलते हैं। पीर बाबा को भी बाबा बोलते हैं। यह नाम ऐसा है, जो हर धर्म में चल जाता है। मैं बाजार में बाबा नाम से फेमस हूं। लोग मुझे बाबा नाम से ही बुलाते हैं।

मैं कोटद्वार में ही जन्मा हूं

मेरा जन्म भी यहीं हुआ है। मैं और मेरा परिवार तब से यहां रह रहा है, जब यहां 100 लोग भी नहीं रहते थे। हम लोग ये कपड़े की दुकान यहां 30 साल से चला रहे हैं। इससे पहले यह दुकान किसी और चीज की थी। इस नाम को लेकर आजतक किसी को आपत्ति नहीं हुई।

दीपक पर क्या बोले वकील अहमद

दीपक के बारे में दुकानदार वकील अहमद ने सिर्फ यही बोला कि मुझे नहीं पता वो अचानक कहां से आ गया? हो सकता है कि उसे किसी ने इस बवाल या हंगामे की जानकारी दी हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।