Govind Singh Kunjwal Criticizes Government Over Women s Reservation Bill केंद्र सरकार बिल पर कर रही है गुमराह, Almora Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार बिल पर कर रही है गुमराह

अल्मोड़ा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस बिल के समर्थन में रही है। कुंजवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने इसे लागू करने में देरी की और चुनावी परिस्थितियों के अनुसार इसे अधिसूचित किया।

Mon, 20 April 2026 11:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share
केंद्र सरकार बिल पर कर रही है गुमराह

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री देश की महिलाओं को इस मुद्दे पर गुमराह कर रहे हैं। कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल की शुरू से समर्थक रही है। वर्ष 2023 में संसद के दोनों सदनों में बिल को पारित कराने में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। इस बिल के तहत लोकसभा की 543 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिल को लागू करने में देरी की और इसे जनगणना व परिसीमन से जोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिना परिसीमन के लागू हो: अमनदीप कौर

कहा कि सरकार ने अब चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए इस बिल को अधिसूचित किया है। सरकार परिसीमन के जरिए राज्यों की सीटों में बदलाव कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही थी। इसे विपक्ष की एकजुटता के कारण रोका जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने महिलाओं से तथ्यों को समझने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल गिरने पर गरमाई सियासत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, सत्ता हासिल करना चाहती है : कमलेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।