Women Reservation Bill Amandeep Kaur Demands Implementation on Current Lok Sabha Seats महिला आरक्षण बिना परिसीमन के लागू हो: अमनदीप कौर, Rudrapur Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिना परिसीमन के लागू हो: अमनदीप कौर

महिला संगठन ऐपवा की नेता और प्रदेश बार काउंसिल की सदस्य एडवोकेट अमनदीप कौर ने महिला आरक्षण बिल के बहाने परिसीमन अधिनियम लाने को साजिश करार देते हुए वर

Sun, 19 April 2026 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
share
महिला आरक्षण बिना परिसीमन के लागू हो: अमनदीप कौर

रुद्रपुर, संवाददाता। महिला संगठन ऐपवा की नेता और प्रदेश बार काउंसिल की सदस्य अधिवक्ता अमनदीप कौर ने महिला आरक्षण बिल के बहाने परिसीमन अधिनियम लाने को साजिश करार देते हुए वर्तमान लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई है। कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू नहीं करना चाहती, लेकिन इसका आरोप विपक्ष पर डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐपवा सहित कई विपक्षी दलों और महिला संगठनों ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इसे वर्तमान 543 लोकसभा सीटों पर लागू करने के बजाय परिसीमन के बाद बढ़ने वाली सीटों पर लागू करने की योजना बनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल इसी समय क्यों लाया गया? सरकार ने बताया, दूसरे भी सवालों के जवाब

उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक पहुंच सकती है और इसका अधिक लाभ भाजपा प्रभाव वाले राज्यों को मिलेगा। इससे देश के संघीय और लोकतांत्रिक ढांचे पर असर पड़ेगा। कहा कि अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की स्पष्ट मांग है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के समय भी संगठन ने कहा था कि महिला आरक्षण के लिए जनगणना की शर्त उचित नहीं है और इसे 2024 के चुनाव से ही लागू किया जाना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।