After Rahul Gandhi Asaduddin Owaisi praise uttarakhand deepak says india need more deepak like him राहुल गांधी के हीरो बताने के बाद उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' की ओवैसी ने भी तारीफ की, क्या कहा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी के हीरो बताने के बाद उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' की ओवैसी ने भी तारीफ की, क्या कहा

राहुल गांधी के हीरो बताने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने भी उत्तराखंड के दीपक की तारीफ की है। ओवैसी ने कहा कि देश को ऐसे और दीपक की जरूरत है। कोटद्वार ‘बाबा’ नाम को लेकर बवाल में दीपक के खिलाफ मुकदमा हुआ है।

Tue, 3 Feb 2026 09:20 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
राहुल गांधी के हीरो बताने के बाद उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' की ओवैसी ने भी तारीफ की, क्या कहा

उत्तराखंड के कोटद्वार में दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के प्रयोग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने मामले में दीपक कुमार कुश्यप व उसके मित्र विजय रावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, सरकारी कार्य में बाधा व शांति भंग के आरोप में दूसरे पक्ष के 30-40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मुकदमा किया है। दीपक वही युवक है, जो अकेले बजरंग दल से भिड़ गया था और दुकानदार वकील अहमद के समर्थन में खुद को मोहम्मद दीपक कहा था। दीपक को पहले राहुल गांधी ने देश का हीरो बताया। अब असदुद्दीन ओवैसी ने भी दीपक की तारीफ की है।

कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक कुमार की तारीफ करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश को ऐसे कई दीपक की जरूरत है। एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मैं दीपक कुमार को सलाम करता हूं, जिसने 70 साल के बुजुर्ग वकील अहमद की हिम्मत बढ़ाई और उनके साथ खड़ा हो गया, यही भारत है।” साथ ही उन्होंने अपील की कि पुलिस इस मामले में सिर्फ तमाशा नहीं देखे और सवाल उठाया कि क्या यही रूल ऑफ लॉ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बाबा' आंबेडकर को भी कहते थे, कोटद्वार बवाल पर दुकानदार ने बताया- क्यों रखा नाम
ये भी पढ़ें:‘मोहम्मद दीपक’ से उठा तूफान थमा! कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बजरंग दल से समझौता

राहुल गांधी बता चुके हीरो

इससे पहले राहुल गांधी भी दीपक कुमार कश्यप को देश का हीरो बता चुके हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा था, "दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।"

दीपक के खिलाफ मुकदमा

कोटद्वार पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन केस दर्ज किए हैं। पहला पुलिस ने दुकान पर हंगामा करने वाले 30-40 अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और शांति भंग के आरोप में दर्ज किया। दूसरा केस बजरंग दल से जुड़े कमलपाल की शिकायत पर दीपक व विजय के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें गालीगलौज,जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। तीसरा दुकान स्वामी वकील अहमद ने, दुकान में हुड़दंग करने वालों पर दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को सूचना मिली कि दुकान के नाम पर विवाद में कुछ लोग दीपक के खिलाफ प्रदर्शन को जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया व शांति भंग करने का प्रयास किया। इस मामले में उपनिरीक्षक विनोद चपराना की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।