प्यार में दीवानी लड़की कनाडा से चली आई उत्तराखंड, इंस्टा लव स्टोरी में फिर क्या हुआ?
मामला उत्तराखंड के रामनगर का है। यहां के एक लड़के की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए कनाड़ा में पढ़ाई कर रही लड़की से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो लड़की देशों की सरहदें और समंदर की सीमाएं लांगती हुई कनाड़ा से भारत चली आई।

सात समंदर पार, मैं तेरे पीछे पीछे आ गई... इस गाने के बोल उत्तराखंड के एक युवक की लव स्टोरी पर सटीक बैठते हैं। मामला उत्तराखंड के रामनगर का है। यहां के एक लड़के की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए कनाड़ा में पढ़ाई कर रही लड़की से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो लड़की देशों की सरहदें और समंदर की सीमाएं लांगती हुई कनाड़ा से भारत चली आई।
दोनों के बीच दोस्ती हुए करीब तीन साल हो चुके हैं। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई तो बात धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे से इस कदर प्यार करने लगे कि लड़की ने कनाड़ा से भारत आने का निर्णय लिया। उसने अपने घरवालों से परमिशन ली और कनाडा से भारत आ गई। सबसे पहले वह तेलंगाना में अपने चाचा के घर रुकी। इसके बाद देहरादून के रामनगर आ गई।
अब सरहदों की दूरी और इंस्टाग्राम की वर्चुअल दुनिया न होकर हकीकत का प्यार भरा संसार मौजूद था। दोनों गांव चले गए और अपनी मरजी से शादी कर ली। इधर युवती के गायब होने की खबर तेजी से फैली तो हैदराबाद से लेकर कनाडा तक सब परेशान हो गए। लड़की के चाचा ने पुलिस में भतीजी के गुमशुदा होने की खबर लिखाई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू की तो मालूम हुआ कि लड़की की लोकेशन नैनीताल के रामनगर में दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के परिवार के लोग रामनगर कोतवाली पहुंचे। उससे मिले तो सब हैरान हो गए। लड़की ने बताया कि उसने अपनी मरजी से शादी कर ली है और वह अब इसी लड़के के साथ रहना चाहती है। उसने अपने चाचा के साथ जाने से मना कर दिया।
तस्वीर- एआई जेनरेटेड
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन