हरिद्वार में कांवड़ियों की गुंडागर्दी! चश्मा की दुकान में तोड़फोड़ का VIDEO वायरल- क्या वजह?
लाठियों से दुकान को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार से कुछ कांवड़ियों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। यहां की अपर रोड पर कुछ कांवड़ियों ने चश्मा की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ करी। लाठियों से दुकान को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
तोड़फोड़ का ताजा मामला हर की पौड़ी क्षेत्र के अपर रोड का है। देर रात शिव विश्रामगृह के बाहर कुछ कांवड़ियों ने जमकर गुंडागर्दी की। चश्मा की दुकान पर तोड़फोड़ करने की वजह, दुकानदार से कहासुनी होना बताया गया है। केवल कहासुनी और फिर लाठी-डंडों से दो-तीन युवकों ने दुकान पर जमकर तोड़फोड़ करी।
वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया और दो लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों के नाम- मुकेश और काढ़ा हैं। दोनों हरियाणा के बताए जा रहे हैं। इस मामले पर हर की पौड़ी चौकी के इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ कर रहे कांवड़ियों को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।
इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ियों और पुलिस जवानों के बीच झड़प की खबर सामने आई थी। यहां कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा पर हाईवे पर बैठे कांवड़ियों को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू हो गया। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने जवाबी हमले के तौर पर लाठी चार्ज की। पथराव में दरोगा करम सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन