61 year old Army Chief General Upendra Dwivedi push up with young officers watch video 61 साल के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों संग लगाए 20 पुशअप, देखें- वीडियो, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

61 साल के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों संग लगाए 20 पुशअप, देखें- वीडियो

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने न केवल नए कमीशन प्राप्त करने वाले अफसरों के साथ 20 पुश-अप लगाए, उनके साथ अनौपचारिक मुलाकात भी की। जिससे युवा अफसरों का जोश हाई दिखा।

Sun, 14 Dec 2025 08:13 AMGaurav Kala देहरादून
share
61 साल के आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों संग लगाए 20 पुशअप, देखें- वीडियो

भारतीय सेना को शनिवार को 491 युवा सैन्य अफसर मिल गए। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट इन अफसरों में देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए मर मिटने का जज्बा दिखा। पासिंग आउट परेड की सलामी सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली। इस दौरान 14 मित्र देशों के 34 अफसर भी पासआउट हुए, जो अपने-अपने देश की सेनाओं में सेवाएं देंगे। आईएमए में हुई पीओपी में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर अधिकारी और कैडेट को जोश से भर दिया।

देश के सबसे सीनियर थल सेना अधिकारी सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (61) ने युवा जोश का परिचय देते हुए न केवल नए कमीशन प्राप्त करने वाले अफसरों के साथ 20 पुश-अप लगाए, बल्कि बेहद अनौपचारिक तरीके से उनसे मुलाकात भी की। जनरल द्विवेदी का यह अंदाज नए रंगरूटों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया। सेना में नए कमीशन अफसरों के जब देश का सबसे वरिष्ठ अफसर इस तरह पहुंचा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय सेना को ‘फ्यूचर रेडी फोर्स’ में बदलना ही होगा, ऐसा क्यों बोले आर्मी चीफ
ये भी पढ़ें:नेपाल के सुनील क्षेत्री भारतीय सेना में अब लेफ्टिनेंट, जेन जी पर सख्त संदेश

पीपिंग सेरेमनी के बाद सेना प्रमुख सीधे मैदान में पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ नए अफसरों के साथ बातचीत की, बल्कि उनके परिवार के लोगों से भी मुलाकात की। सबसे खास पल वह रहा जब सेना प्रमुख ने युवा अफसरों के साथ पुश-अप्स लगाए। 61 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और जोश देखकर हर कोई दंग रह गया।

जनरल द्विवेदी ने नए अफसरों के हौसले को और बढ़ाने के लिए फोटो खिंचवाते समय कई युवा अफसरों के परिवार के लोगों को भी अपने करीब बुलाया और उनसे बातचीत की। यह उनके लिए यादगार लम्हा बन गया। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों के जवानों को अलग-अलग इकट्ठा कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।