Uttarakhand Rain today good News IMD Big Prediction Dehradun Tehri Uttarakhand hailstorm Weather Updates उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश

Uttarakhand Rain Today: उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच मौसम विभाग ने आज गुड न्यूज दी है। देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश हो सकती है। 

Wed, 10 June 2026 08:16 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश

Uttarakhand Rain Today: उत्तराखंड में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं तपिश बढ़ा रहे हैं, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। उधर, उत्तरकाशी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आए भीषण आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश की संभावना जताई है।

मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। इसके विपरीत, पहाड़ी क्षेत्रों में दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और वहां तापमान सामान्य या सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर नहीं भटकेंगे ट्रेकर्स, उत्तराखंड में 100 रूट्स की होगी GPS मैपिंग

रुड़की में सबसे अधिक तपिश

रुड़की, हरिद्वार में सबसे ज्यादा तपिश रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री बढ़कर 40.2° डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में पारा 40 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.4° डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में तापमान 26.2 डिग्री रहा।

उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, आगामी दिनों में उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ झमाझम बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के शेष सभी पर्वतीय जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बादल बरस सकते हैं। हरिद्वार और यूएस नगर के निवासियों को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की चाहत में पत्नी को पीटने के बाद करंट लगाया, गर्भ में बच्ची की मौत

ध्यान रखें

● विशेषज्ञों के मुताबिक, लोग अक्सर एसी को 16-18 डिग्री पर चलाते हैं, जिससे शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ जाता है।

● एसी का तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रखना सेहत के लिए सुरक्षित है।

● ठंडे कमरे से अचानक गर्मी में निकलने से सांस के पुराने मरीजों में समस्या बढ़ रही है।

क्या करें और क्या न करें

नियमित पानी पीते रहें। ओआरएस,नींबू पानी व नारियल पानी का सेवन बेहतर है। रेहड़ी का खुला पानी पीने से बचें। हाई बीपी के मरीज इस मौसम में डॉक्टर की सलाह से दवा की डोज री-शेड्यूल करवा लें।

ओलावृष्टि, बारिश हुई, हाईवे बंद रहा

उत्तरकाशी/बड़कोट। जनपद मुख्यालय के शहर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आए भीषण आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक आंधी तूफान चला। वहीं इसके बाद ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया। देर शाम तक खोलने प्रयास जारी रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों में बारिश, 11 जून से पूरे उत्तराखंड में झमाझम; केदारघाटी में एक मौत

मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। यहां तेज हवाओं के साथ कुछ देर तक जमकर आंधी तूफान चला। हालांकि तूफान से किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ है। वहीं कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। डुंडा, चिन्यालीसौड़ में बारिश के साथ भटवाड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे नगदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर यमुना घाटी में बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन हो गया और मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।