15 Year Old Girl Alleged Conversion Case in Dehradun Accused Visited Home in Mother Absence Probe On देहरादून में 15 साल की लड़की का धर्मांतरण, मां के निकलते ही घर आकर ब्रेन वॉश करता था राशिद, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून में 15 साल की लड़की का धर्मांतरण, मां के निकलते ही घर आकर ब्रेन वॉश करता था राशिद

देहरादून में नाबालिग लड़की के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में राशिद समेत एक महिला और कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। आरोपी और पीड़ित परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता है।

Sun, 22 March 2026 03:08 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, डोईवाला
share
देहरादून में 15 साल की लड़की का धर्मांतरण, मां के निकलते ही घर आकर ब्रेन वॉश करता था राशिद

देहरादून में 15 साल की लड़की के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम बनने के लिए प्रेरित किया। आरोपी राशिद और उसका परिवार एक ही मकान में किराए में ही रहता है। मां का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में राशिद लगातार उनके घर आता था।

एसपी देहात जया बलूनी का कहा कि शिकायत के आधार पर डोईवाला थाना क्षेत्र में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कराया है। एक महिला समेत तीन आरोपी हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ विवाह को धर्मांतरण नहीं माना जाएगा, उम्रकैद तक की सजा; BJP शासित इस राज्य

एक ही मकान में किराए पर आरोपी और पीड़ित परिवार

शिकायत के मुताबिक, महिला अपने दो बच्चों के साथ पिछले करीब चार साल से एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही है। उसी मकान में अन्य किराएदार भी रहते हैं। इसी दौरान आरोपियों का लड़की के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे उन्होंने नाबालिग से नजदीकियां बना लीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में 50 फीसदी वोटर 'लापता', प्री-SIR रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर संकट

मां का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलने का दबाव

पीड़िता की मां का आरोप है कि राशिद उसकी गैरमौजूदगी में घर आता था और उसकी बेटी को बहलाकर अपने प्रभाव में लेता था। आरोप है कि उसने लड़की को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया और उसके पहनावे, बोलचाल और व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश की। मां का कहना है कि धीरे-धीरे उनकी बेटी उसी धर्म को मानने और पसंद करने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार की डिग्गी में सामान रख रहे थे, ट्रक की टक्कर से गई जान; NH पर दर्दनाक हादसा

नामजद तहरीर पर पुलिस ने राशिद, गुलिस्ता और शारिक सभी निवासी डोईवाला के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।