उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 14 साल की नाबालिग मां बनी, पॉक्सो केस में पति होगा अरेस्ट
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 14 साल की नाबालिग मां बनी है। पुलिस ने मामले में ऐक्शन शुरू कर दिया है। नाबाल का पति पुणे में नौकरी करता है। उसके खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची की एक साल पहले गुपचुप शादी की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर पॉक्सो में मुकदमा किया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पुणे के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की और आरोपी लड़का एक-दूसरे को स्कूल से जानते थे। दोनों ने पिछले साल मंदिर में शादी कर ली थी और बाद में पुणे में साथ रहने लगे, जहां लड़का एक निजी कंपनी में काम करता है। डिलीवरी के समय वह पुणे में ही मौजूद है और अभी तक मुनस्यारी नहीं लौटा है।
पति पर पॉक्सो में मुकदमा
लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर बबीता टम्टा ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
लड़की के माता-पिता ने दूसरी शादी रचाई
लड़की की पारिवारिक स्थिति भी जटिल बताई जा रही है। लड़की के पिता पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां पहले ही परिवार छोड़ चुकी है। वह मुनस्यारी में अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी और शादी के बाद पुणे चली गई थी। लड़की की मां और पिता दोनों दूसरी शादी कर चुके हैं।
बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि समिति को मामले की जानकारी दे दी गई है और अस्पताल में लड़की की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसके देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
किशोरी के पति को पकड़ने पुणे जाने की तैयारी में पुलिस
मुनस्यारी में 14 साल की गर्भवती किशोरी मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को पुणे भी जा सकती है। अब तक आरोपी यानि की किशोरी का कथित पति यहां नहीं पहुंचा है। आने वाले दिनों में भी आरोपी यहां नहीं आता है तो पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए कदम उठा सकती है।
नाबालिग और बच्चा दोनों सुरक्षित
जिला महिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की डिलीवरी के बाद पुलिस ने अब मामले की छानबीन तेज कर दी है। मंगलवार को बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर अस्पताल में भर्ती जच्चा-बच्चा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुणे में काम करता है आरोपी
पिथौरागढ़। किशोरी का कथित पति 21 साल का युवक है। वर्तमान में वह पुणे में काम करता है। नवजात के जन्म के बाद वह नामकरण के लिए गांव आने वाला था, लेकिन मामला कानूनी पेंच में फंसने के बाद युवक घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि युवक वर्तमान में पुणे में ही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन