YouTuber Shadab Jakati trolled for his third video reel featuring alcohol with his daughter यूट्यूबर शादाब जकाती की फिर बढ़ीं मुश्किलें, बेटी संग शराब वाली रील बनाने पर हो गए ट्रोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर शादाब जकाती की फिर बढ़ीं मुश्किलें, बेटी संग शराब वाली रील बनाने पर हो गए ट्रोल

तीसरे वीडियो को लेकर यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। शराबी वाली वीडियो बेटी के साथ बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले एक वीडियो में भी बच्ची को साथ रखा गया था। दूसरी वीडियो डॉक्टर बनकर बनाई थी, जिसे लेकर शिकायत की गई थी।

Sun, 30 Nov 2025 11:45 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
यूट्यूबर शादाब जकाती की फिर बढ़ीं मुश्किलें, बेटी संग शराब वाली रील बनाने पर हो गए ट्रोल

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक वीडियो को लेकर शादाब जकाती ट्रोल हो रहे हैं। अश्लीलता और डॉक्टर के वीडियो को लेकर शादाब जकाती चर्चा में आ चुके हैं। इनमें अश्लील वीडियो बनाने को लेकर उनके ऊपर केस भी दर्ज हो चुका है। अब तीसरे वीडियो को लेकर यूट्यूबर शादाब जकाती फिर चर्चा में हैं। शराबी वाली वीडियो बेटी के साथ बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले एक वीडियो में भी बच्ची को साथ रखा गया था। दूसरी वीडियो डॉक्टर बनकर बनाई थी, जिसे लेकर शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि डॉक्टर के पेशे को बदनाम करने के लिए शादाब जकाती ने ऐसी वीडियो बनाई है। शादाब जकाती पर इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

यूट्यूबर शादाब जकाती फिर से चर्चा में है। इस बार उनकी वीडियो ‘दो घूंट पिला दे साकिया’ वायरल हुई है, जिसमें बेटी भी है। इस वीडियो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट किए जा रहे हैं। सवाल उठाए कि इस तरह की आपत्तिजनक वीडियो में बच्चों को क्यों रख रहे हैं। शादाब जकाती पहले ही दो अश्लील वीडियो को लेकर चर्चाओं में है। अश्लीलता वाली वीडियो बनाने के मामले में शादाब जकाती के खिलाफ इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानती धारा होने के कारण जमानत दी गई। हालांकि शिकायतकर्ता राहुल ठाकुर ने कहा कि वह इस मामले में कोर्ट में पोक्सो के तहत कार्रवाई के लिए याचिका देंगे। दूसरी वीडियो शादाब ने डॉक्टर को लेकर बनाई और इसमें भी अश्लीलता परोसी गई थी। इस वीडियो को लेकर डॉक्टर प्रेमसिंह की ओर से आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की गई। अब तीसरी वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शादाब ने इस वीडियो को अपने प्रोफाइल से डिलीट नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौखट पर रखी थी पति की अर्थी, पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने छोड़ी दुनिया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब जकाती, डॉक्टरों ने की कार्रवाई की मांग
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।