YouTuber Shadab Jakati back news with new video and doctors are demanding action against him नए वीडियो के साथ फिर चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब जकाती, अब डॉक्टरों ने की कार्रवाई की मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नए वीडियो के साथ फिर चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब जकाती, अब डॉक्टरों ने की कार्रवाई की मांग

10 रुपये का बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी वीडियो बनाकर फंसे शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार डॉक्टरों पर बनाए गए वीडियो को लेकर चिकित्सकों में रोष है।

Sat, 29 Nov 2025 11:13 PMDinesh Rathour मेरठ, कार्यालय संवाददाता
share
नए वीडियो के साथ फिर चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब जकाती, अब डॉक्टरों ने की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में रहने वाले इन्फ्लूएंसर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके नए वीडियो ने इस बार मेडिकल समुदाय को गुस्से में ला दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि जकाती का नया कंटेंट चिकित्सक पेशे की गरिमा के विपरीत है और इससे समाज में डॉक्टरों के प्रति गलत संदेश जा रहा है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम सिंह ने वीडियो की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह डॉक्टर समुदाय के सम्मान पर सीधा प्रहार है। उनके अनुसार, मरीज डॉक्टर के पास जान बचाने की उम्मीद से आता है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री फैलाना बेहद शर्मनाक है, जो लोगों के मन में डॉक्टरों को लेकर अविश्वास पैदा करे। डॉ. सिंह का आरोप है कि जकाती पहले भी कई बार विवादित कंटेंट बनाकर विभिन्न वर्गों और समुदायों को निशाना बना चुके हैं।

हाल ही में उन पर दर्ज हुई एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसे मामलों में कड़े कानूनी कदम उठाना जरूरी है, ताकि समाज में गलत धारणा न बने और दोबारा ऐसी हरकतें करने की हिम्मत न हो। उन्होंने कहा है कि जकाती के सभी सोशल मीडिया अकाउंट की समीक्षा की जाए, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें सीज किया जाए और भविष्य में ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

वीडियो में डॉक्टर की भूमिका में दिखे शादाब, बढ़ा विवाद

नए वायरल हो रहे वीडियो में शादाब जकाती डॉक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक महिला मरीज अपने पति की आंखों के खराब होने की शिकायत लेकर आती है और इलाज की गुहार लगाती है। वीडियो में जकाती डॉक्टर बनकर कहते हैं तुम अपने घर का पता दे दो। जकाती के इस संवाद ने डॉक्टरों को भड़काया है। उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट डॉक्टरों की नीयत और चरित्र पर सवाल उठाता है, जो समाज में गलत संदेश फैलाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई गाए, मेरा मत बता देना; बिहार चुनाव में RJD पर बने गानों से अखिलेश सावधान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये अरब देश नहीं जो...विवादित वीडियो में फंसे शादाब जमानत के बाद क्या बोल गए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।