Youths beat up cafe owner for delay in ordering veg rolls कैफे में वेज रोल को लेकर बवाल, ऑर्डर में देरी होने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कैफे में वेज रोल को लेकर बवाल, ऑर्डर में देरी होने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

उरई में वेज रोल बनाने में देरी होने पर ग्राहक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गुस्साए युवक ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Sun, 15 June 2025 02:57 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, उरई
share
कैफे में वेज रोल को लेकर बवाल, ऑर्डर में देरी होने पर युवकों ने दुकानदार को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

यूपी के उरई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोंच कस्बे में शनिवार रात वेज रोल बनाने में देरी होने पर ग्राहक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गुस्साए युवक ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की तहरीर सौपी है।

कस्बा कोंच कोतवाली के में शनिवार रात अयांशी कैफे पर कुछ लोग वेज रोल खाने के लिए पहुंचे। ऑर्डर लगाने के बाद हुई देरी पर युवक भड़क उठे और उन्होंने वेटरों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका जब कैफे संचालक ने विरोध किया तो भड़के लोगों ने कैफे संचालक को पीट दिया। साथ ही कैफे में तोड़फोड़ भी की। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर तिलक नगर कोंच के रहने वाले कैफे संचालक रामकुमार यादव ने कस्बे के ही निकित पटेल, संस्कार पटेल समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई नवेली बीवी ने किया खेल, पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग भागी
ये भी पढ़ें:दुल्हन के मैसेज ने कराया बवाल, घरातियों ने दूल्हे और बारातियों को पीटा

उधर, लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में हरिद्वार से अपने दोस्त के साथ वापस गांव जा रहे दो युवकों को बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने दोनों दोस्तों की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने नगदी और मोबाइल भी लूट लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर के थाना हरगांव के गांव देईरामा का रहने वाला अजय कुमार ने बताया कि वह अपने काम से हरिद्वार गया था। शुक्रवार की सुबह अपने दोस्त दीपक के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। तभी रास्ते में धोबहा गांव के आगे कुछ लोग दो बाइकों व एक स्कूटी पर सवार होकर आ गए और उनकी बाइक के सामने अपने वाहनों लगा कर रोक दिया। वह लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसके साथ लूटपाट की। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।