groom and baraatis were beaten up after bride message before wedding निकाह से पहले दुल्हन के मैसेज ने कराया बवाल, घरातियों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

निकाह से पहले दुल्हन के मैसेज ने कराया बवाल, घरातियों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर पीटा

बिजनौर निकाह से पहले दुल्हन द्वारा दूल्हे के मोबाइल पर भेजे गए मैसेज ने जमकर बवाल कराया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा। देर रात तक चेयरमैन के यहां समझौते को लेकर बातचीत चली, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ।

Sat, 14 June 2025 09:18 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बिजनौर
share
निकाह से पहले दुल्हन के मैसेज ने कराया बवाल, घरातियों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बनाकर पीटा

यूपी के बिजनौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां निकाह से पहले दुल्हन द्वारा दूल्हे के मोबाइल पर भेजे गए मैसेज ने जमकर बवाल कराया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा। देर रात तक चेयरमैन के यहां समझौते को लेकर बातचीत चली, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर से शुरू हए हंगामे के चलते शनिवार शाम तक भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी थी।

नगीना थाना क्षेत्र के गांव से नगीना के एक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर बारात आई थी। दूल्हे के अनुसार निकाह के दौरान उसे अपने मोबाइल पर दुल्हन का मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि वह उससे शादी नहीं कर सकती, क्योंकि वह किसी और से प्रेम करती है। इसके बाद हंगामा हो गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि लड़की के भाइयों समेत अन्य ने सलामी की रस्म के दौरान उसे और दोस्तों को कमरे में बंद कर पीटा।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन की विदाई रुक गई और मामला नगीना चेयरमैन के आवास पर पहुंच गया। देर रात तक समझौते की बात चली लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। उधर, थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम की तरह प्रेमी के संग मिलकर बेटी करा सकती है दामाद की हत्या, मां ने दी तहरीर
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

दो दिन पहले दूल्हे का निकला था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले दूल्हे का दिल्ली में किसी युवती से प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर दोनों पक्ष आपस में बैठे थे, हालांकि बड़े-बुजुर्गों ने मामले में समझौता करा दिया था। इसके बाद दुल्हन के मैसेज ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूत्रों की मानें तो दुल्हन ने एक दिन पहले यह मैसेज किया था लेकिन दूल्हे ने शादी वाले दिन मैसेज देखा और इसके बावजूद अपनी बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।