Just month after marriage wife ran away with lover citing father illness as an excuse शादी के एक महीने बाद ही नई नवेली बीवी ने किया खेल, पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग भागी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के एक महीने बाद ही नई नवेली बीवी ने किया खेल, पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग भागी

लखीमपुर खीरी में शादी के एक महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन ने खेल कर दिया। पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग फरार हो गई। साथ ही सारा जेवर लेकर भी गई। उधर, जब इसकी खबर पति को चला तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसने इस बात की शिकायत थाने में की।

Sun, 15 June 2025 09:30 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर खीरी
share
शादी के एक महीने बाद ही नई नवेली बीवी ने किया खेल, पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग भागी

यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के एक महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन ने खेल कर दिया। पिता की बीमारी का बहाना बनाकर आशिक संग फरार हो गई। जाते-जाते शादी में चढ़ाए गए जेवर पर भी हाथ साफ कर दिया। उधर, जब इसकी खबर पति को चला तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसने इस बात की शिकायत थाने में की।

ये मामला बबौरी का है। यहां के रहने वाले धनीराम ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी एक महीने पहले शाहजहांपुर के एक गांव में की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन हाल ही में पूरा परिवार एक आयोजन में गया था। घर पर सिर्फ बहू थी। मौका पाकर जलालाबाद का रहने वाले कल्लू ने आधी रात फोन कर बताया कि उसके पिता बहुत बीमार हैं, इसलिए वह आ रहा है। रात में ही उसने बहू के लेकर अपने साथ चला गया। यहां तक कि नई नवेली दुल्हन ने चढ़ाए गए कहने और कीमती सामान भी लेकर आशिक के संग फरार हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला सिपाही की लव मैरिज से पंचायत नाराज, हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

जब परिजन शादी के बाद घर लौटे तो बहू को न देख परेशान हो उठे। फोन करने पर उसका नंबर बंद बता रहा था। जब कमरे में पहुंचकर अलमारी चेक किया तो शादी में चढ़ाए गहने भी नहीं थे। ऐसे में परिजनों को बहू के भाग जाने का पता चला। वहीं, दूल्हे के पिता ने थाने पहुंचकर 2 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। उधर, शिकायत पर पुलिस ने सभी नामित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा-साली को जूतों की माला पहनाकर घुमाया, दोनों ने की आत्महत्या की कोशिश

मामी अपने भांजे के साथ फरार, पुलिस कर रही तलाश

उधर, बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुलबहार ने आरोप लगाया कि उसका भांजा अफज़ाल (22) उसकी पत्नी और अपनी सगी मामी खुशनुमा (30) को ही लेकर फरार हो गया है। महिला अपने साथ 30000 रुपये नकद और गहने भी ले गयी है।

पुलिस के मुताबिक गुलबहार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है, उसे गांव लौटने पर स्थिति का पता चला। खुशनुमा 10 जून की सुबह यह कहकर घर से निकली थी कि वह दवा लेने बिसौली जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।