Youth Posing as Gorakhpur MP Ravi Kishan PSO to Intimidate SDM Arrested गोरखपुर सांसद का PSO बनकर SDM पर रौब झाड़ रहा था युवक, अफसर ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर सांसद का PSO बनकर SDM पर रौब झाड़ रहा था युवक, अफसर ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया

यूपी पुलिस ने रायबरेली से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद का पीएसओ बताकर एसडीएम पर अनैतिक काम के लिए रौब झाड़ रहा था।

Thu, 2 April 2026 03:42 PMDinesh Rathour डलमऊ (रायबरेली)
share
गोरखपुर सांसद का PSO बनकर SDM पर रौब झाड़ रहा था युवक, अफसर ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया

Raibareilly News: रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील में गोरखपुर सांसद का पीएसओ बनकर एसडीएम पर रौब झाड़ना भारी पड़ गया। आरोपी अनैतिक काम के लिए एसडीएम पर दबाव बना रहा था। एसडीएम ने पुलिस बुलाकर उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ रहा था।

रायबरेली के डलमऊ तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को गोरखपुर सांसद रवि किशन का पीएसओ बताकर एसडीएम पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी खुद को वीआईपी बताकर अनैतिक काम के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने बताया कि वह गोरखपुर सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर है। हालांकि युवक का आईडी कार्ड संदिग्ध लगने पर इसकी जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस बुलाकर युवक को गिरफ्तार कराया गया। गिरफ्तारी के दौरान युवक अपनी गलती के लिए क्षमायाचना करने लगा, लेकिन उसे जेल भिजवा दिया गया है। आरोपी की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के गांव मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी कांड: फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, मेरठ के अस्पताल को भी नोटिस

आईकार्ड से खुल गई पोल

दरसअल, डलमऊ तहसील कार्यालय में गुरुवार को एसडीएम सत्येंद्र सिंह सरकारी काम निपटा रहे थे। इस दौरान उनके पास फरियादियों की भीड़ लगी थी। इसी बीच लालगंज थानाक्षेत्र के गांव मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र भोला सिंह उनके ऑफिस में दाखिल हुआ और उसने आते ही एसडीएम पर अपने काम के लिए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम ने उससे परिचय पूछा तो उसने बताया कि वह गोरखपुर भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला का पीएसओ है। इसके बाद एसडीएम ने उससे आईकार्ड मांगा। एसडीएम का कहना है कि सूरज सिंह का आईकार्ड देखने पर कुछ संदिग्ध लगा। इसपर सूरज सिंह को कुर्सी पर बैठाकर वह दूसरे कमरे में चले गए और सांसद रवि किशन से संपर्क कर इसकी पड़ताल की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी

गिरफ्तारी के बाद माफी मांगने लगा युवक

एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में सांसद रवि किशन ने सूरज सिंह नाम के आदमी को पहचानने से ही इनकार कर दिया और आईकार्ड को भी फर्जी बताया। इसके बाद एसडीएम ने तथाकथित सांसद के सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस बुला ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तथाकथित सुरक्षाकर्मी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सूरज सिंह अपने किए पर शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांगने लगा, लेकिन एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शासन कै मंशानुरूप कार्य होगा, अनैतिक दबाव किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी-बच्चे के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था हिस्ट्रीशीटर; सादे कपड़ों में आ धमकी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।