cartridge and threatening letter demanding extortion of 5 lakh to jeweler on the name of lawrence Bishnoi ganag 5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी, दहशत में परिवार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी, दहशत में परिवार

बहराइच जिले के सर्राफा व्यापारी चंद्र मोहन सोनी को लारेंस विश्नोई गैंग की ओर से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thu, 2 April 2026 12:10 PMsandeep हिन्दुस्तान, बहराइच
share
5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी, दहशत में परिवार

बहराइच जिले के तहसील मिहींपुरवा कस्बे के सर्राफा व्यापारी चंद्र मोहन सोनी फर्म स्वामी जगदीश ज्वेलर्स को लारेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। लिफाफे में एक खोखा कारतूस भी भेजा है। इससे कस्बे के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस को तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। गैंग की ओर से दिए पत्र में तय समय के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। घटना के बाद चंद्र मोहन सोनी और उनके परिजन काफी दहशत में हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापारी वर्ग में भी हड़कंप मच गया और इस तरह की घटना को लेकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जाने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल मिहींपुरवा के सदस्य सक्रिय हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी थाना मोतीपुर पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कस्बे के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस प्रकार की धमकी भरी घटनाएं बेहद गंभीर हैं। पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करे। दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लॉरेंस का एक और शूटर गिरफ्तार, मुंबई ले गई पुलिस
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को नहीं मिली बेल, टालनी पड़ी शादी;फायरिंग केस में आरोपी

व्यापारी बोले, परिवार में दहशत

वहीं पीड़ित व्यापारी चंद्र मोहन सोनी ने बताया कि इस तरह का पत्र मिलना बेहद भयावह है। परिवार में खौफ का माहौल है। हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाए और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करे। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पत्र, लिफाफे और कारतूस के खोखे को जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही डाक वितरण प्रणाली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का यूपी कनेक्शन, आगरा से लॉरेंस गैंग का शूटर गिरफ्तार

व्यापारियों में दहशत का माहौल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकी भरे पत्र के बाद व्यापारियों में दहशत है। हालांकि कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। कि धमकी भरा पत्र वाकई लॉरेंस गैंग ने भेजा है। या फिर किसी और ने धमकाने के लिए लॉरेंस गैंग के नाम का सहारा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।