UP Amroha Son Murdered By family mother sold Jewelry Brother Killed With help of Friend परिवार ने रची साजिश, मां ने जेवर बेच दी बेटे की सुपारी, छोटे भाई ने दोस्त संग उतारा मौत के घाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परिवार ने रची साजिश, मां ने जेवर बेच दी बेटे की सुपारी, छोटे भाई ने दोस्त संग उतारा मौत के घाट

यूपी के अमरोहा में हिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में रिश्तों के कत्ल का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे और घरेलू क्लेश से परेशान परिवार ने ही युवक की हत्या की साजिश रची। पिता की रजामंदी से छोटे भाई ने अपने एक पेशेवर अपराधी दोस्त को सुपारी देकर वारदात कराई।

Sun, 10 May 2026 08:32 AMSrishti Kunj संवाददाता, अमरोहा
share
परिवार ने रची साजिश, मां ने जेवर बेच दी बेटे की सुपारी, छोटे भाई ने दोस्त संग उतारा मौत के घाट

यूपी के अमरोहा में हिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में रिश्तों के कत्ल का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे और घरेलू क्लेश से परेशान परिवार ने ही युवक की हत्या की साजिश रची। पिता की रजामंदी से छोटे भाई ने अपने एक पेशेवर अपराधी दोस्त को सुपारी देकर वारदात कराई, जबकि मां ने जेबर बेचकर हत्या के लिए रकम जुटाई। सिर पर पेचकस और ईंट से हमला कर की हत्या की गई। शनिवार को सूखी पड़ी मध्य गंगा नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे हत्याकांड की परतें खुल गईं।

शनिवार सुबह शहबाजपुर और श्यामपुर गांव के बीच से गुजर रही मध्य गंगा नहर के पुल पर खून के निशान देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। नीचे झांकने पर करीब 15 फीट गहराई में शव पड़ा मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ सदर अभिषेक यादव भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। करीब दो घंटे बाद शव की पहचान फरीदपुर निवासी दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह के रूप में हुई। उसके सिर पर गहरे घाव थे और मोबाइल फोन गायब था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना आईडी नेपाल में नहीं मिलेगी एंट्री, बालेन सरकार ने भारतीयों पर लगा दिया नया

मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शक के आधार पर पिता पीतम सिंह और छोटे भाई संकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दुष्यंत की मां माया देवी और संकित का दोस्त जोली निवासी ढेला नंगला भी हत्या में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। उसके झगड़े निपटाने में परिवार की काफी जमीन बिक चुकी थी। शुक्रवार रात रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ते में दुष्यंत पर पेचकस और ईंट से हमला किया गया। मौत होने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया ताकि मामला हादसा लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईंट से सिर-चेहरा कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर खून से लथपथ मिला शव

पांच लाख में सौदा 55 हजार एडवांस

जांच में यह भी सामने आया कि छोटे भाई संकित ने अपने दोस्त जोली को हत्या के लिए पांच लाख रुपये देने का सौदा किया था। बयाने के तौर पर मां माया देवी ने अपने जेवर बेचकर 55 हजार रुपये नकद दिए थे। पुलिस के अनुसार जोली के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पेशेवर अपराधी माना जाता है।

छोटे भाई ने अपराधी दोस्त संग सिर में गोदा पेचकस

आरोपियों ने अपने कुबूलनामे में बताया कि वह दुष्यंत की हरकतों से परेशान आ चुके थे। आए दिन वह मारपीट व गाली-गलौज करता रहता था। हर वक्त नशे की हालत में रहता था। उसके झगड़े निपटाने के चक्कर में काफी जमीन भी बिक चुकी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। रात उसे रिश्तेदारी से घर लेकर आते समय गाया देवी, संकित व जोली ने लगभग 12 बजे रास्ते में पेचकस व ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी और इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल

सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए

सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की साजिश कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि दुष्यंत की मां माया देवी और संकित का दोस्त जोली निवासी ढेला नंगला भी हत्या में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक दुष्यंत नशे का आदी था और आए दिन घर में मारपीट व गाली-गलौज करता था। उसके झगड़े निपटाने में परिवार की काफी जमीन बिक चुकी थी। परिवार लंबे समय से उससे परेशान था। शुक्रवार रात रिश्तेदारी से लौटते समय रास्ते में दुष्यंत पर पेचकस और ईंट से हमला किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।