young woman after trapping a young man in love forced him to undergo circumcision युवती ने प्यार में फंसाकर युवक का कराया जबरन खतना, बंधक बनाकर करंट लगाने का भी आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युवती ने प्यार में फंसाकर युवक का कराया जबरन खतना, बंधक बनाकर करंट लगाने का भी आरोप

बलरामपुर में एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाए जाने और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि उसके साथ मारपीट की गई, शारीरिक यातनाएं दी गईं और जबरन खतना कराकर धर्म बदलवाया गया।

Tue, 3 Feb 2026 12:01 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बलरामपुर
share
युवती ने प्यार में फंसाकर युवक का कराया जबरन खतना, बंधक बनाकर करंट लगाने का भी आरोप

यूपी के बलरामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दुबई में रहकर काम करने वाले एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाए जाने, शारीरिक यातना देने और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहलवारा मोहल्ले के रहने वाले भूपेन्द्र प्रताप चौहान के अनुसार वह साल 2019 में बकाम के सिलसिले में दुबई गया था। इसी दौरान वर्ष 2021 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसकी पहचान रायबरेली जनपद के थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम थलैंडी रहने वाली रुखसार से हुई। आरोप है कि युवती ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीदुबई से लौटने पर रुखसार ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। करीब एक महीने तक उसे बाहर नहीं निकलने दिया गया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया गया। इस दौरान रुखसार के चाचा पप्पू और नान्ह पुत्र नूर मोहम्मद भी प्रताड़ना में शामिल रहे। उसके साथ मारपीट की गई, नाखून उखाड़े गए और बिजली का करंट तक लगाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खालिद से मिला धोखा, फिर शोएब से की शादी; लव मैरिज के 3 महीने बाद महिला की हत्या

पीड़ित के अनुसार साल 2022 में जबरन उसका खतना कराया गया और मौलाना को बुलाकर उसका धर्मांतरण कराकर रुखसार से निकाह कर दिया गया। इस दौरान उसका नाम भी बदल दिया गया। इसके बाद भी उसे लगातार बंधक बनाकर रखा गया और भागने के हर प्रयास को विफल कर दिया गया। किसी तरह 30 जनवरी 2026 को युवक वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई।

आरोप है कि इसके बावजूद रुखसार लगातार फोन कर वापस आने का दबाव बना रही है और जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों का संगठित गिरोह है, जो संस्था के माध्यम से इसी तरह कई लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर बुलाकर प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, पकड़े जाने के डर से मुंडवाया सिर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।