Betrayed by Khalid then married Shoaib three months after their love marriage woman is murdered खालिद से मिला धोखा, फिर शोएब से की शादी; अब लव मैरिज के तीन महीने बाद महिला की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खालिद से मिला धोखा, फिर शोएब से की शादी; अब लव मैरिज के तीन महीने बाद महिला की हत्या

कानपुर के एकअपार्टमेंट में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया। महिला के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। मृतका ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Tue, 3 Feb 2026 11:32 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
खालिद से मिला धोखा, फिर शोएब से की शादी; अब लव मैरिज के तीन महीने बाद महिला की हत्या

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पनकी के अपार्टमेंट में सोमवार को एक महिला का शव मिला। चेहरे पर चोट के कई निशान मिले हैं। मृतका की मां चित्रा की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, महिला ने तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। वहीं 6 साल पहले भी मृतका ने एक युवक के संग प्रेम विवाह किया था।

दीपिका सैनी ने रामगंगा एनक्लेव रतनपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर सौरभ दुबे उर्फ शोएब से अक्टूबर 2025 में लव मैरिज किया था। पड़ोसियों के मुताबिक दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। देर शाम उसके भाई कुलदीप ने फोन किया तो दीपिका ने कॉल रिसीव नहीं की। कुलदीप फ्लैट पर पहुंचा, जहां सौरभ उर्फ शोएब था। आयुष के पूछने पर उसने कहा कि तुम्हारी बहन ने फांसी लगा ली है और कमरे में है। कुलदीप कमरे में गया तो दीपिका बिस्तर पर मृत पड़ी थी। पुलिस को सूचना देने के लिए फोन निकाला, शोएब मौके से फरार हो गया। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगेतर से बात के बाद नैनी जेल के बंदीरक्षक ने लगाई फांसी, अगले महीने थी शादी

छह साल पहले दीपिका ने खालिद से की थी लव मैरिज

दीपिका ने छह साल पहले खालिद से प्रेम विवाह किया था। खालिद कहां का रहने वाला है यह परिजन नहीं बता सके। खालिद से दीपिका के दो बच्चे अनिरुद्ध (5) और रूद्र (2) हैं। विवाद के बाद खालिद ने दीपिका को छोड़ दिया। खालिद भी ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। पहले पति के छोड़ने के बाद वह एक फैक्ट्री में काम कर बच्चों को पालन पोषण कर रही थी। इसी दौरान सौरभ से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। पड़ोसियों ने बताया कि सौरभ के जन्म के बाद ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उसका पालन-पोषण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया और उसका नाम शोएब रख दिया गया। जिस परिवार ने सौरभ को पाला वह बर्रा में रहता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।