young men called to expensive hotel looted in name of railway jobs after taking jewellery gave fake appointment letters महंगे होटल में युवकों को बुला रेलवे की नौकरी के नाम पर लूटा, जेवर लेने के बाद थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महंगे होटल में युवकों को बुला रेलवे की नौकरी के नाम पर लूटा, जेवर लेने के बाद थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

दंपती ने संजय और प्रमोद से कहा कि रेलवे में नौकरी निकलने वाली है। अगर किसी की नियुक्ति करानी हो तो बता देना। इसके बाद अमित ने अपना नम्बर देने के साथ संजय और प्रमोद का नंबर ले लिया। संजय का कहना है कि बलिया वापस पहुंचने के कुछ दिन बाद ही दोस्त प्रमोद को अमित ने कॉल किया। बोला कि तुमने कुछ बताया नहीं।

Sun, 15 June 2025 05:58 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
महंगे होटल में युवकों को बुला रेलवे की नौकरी के नाम पर लूटा, जेवर लेने के बाद थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 40 लाख के जेवर हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपितों ने गोमतीनगर स्थित एक महंगे होटल में युवकों को मुलाकात के लिए बुलाया था। जहां नगद रुपयों की जगह जेवर लेने के बाद युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा कर आरोपित भाग निकले।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर हुई थी मुलाकात

बलिया मुदियारी निवासी संजय कुमार पाण्डेय दोस्त प्रमोद कुमार के साथ राजस्थान घूमने गए थे। जयपुर रेलवे स्टेशन से वापस आते वक्त ट्रेन में अमित झुनझुनवाला और उसकी पत्नी खुशी से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान अमित ने बताया कि वह कई नेताओं के सम्पर्क में रहता है। भरोसा जीतने के लिए आरोपित ने मोबाइल में कई नेताओं के साथ खिंचाई गई फोटो भी दिखाई। खुशी ने पति के प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क होने का जिक्र किया। बातचीत के दौरान ही दम्पति ने संजय और प्रमोद से कहा कि रेलवे में नौकरी निकलने वाली है। अगर किसी की नियुक्ति करानी हो तो बता देना। इसके बाद अमित ने अपना नम्बर देने के साथ संजय और प्रमोद का नम्बर ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज आंधी-बारिश के आसार, गर्म हवा के थपेड़ों से मिलेगी राहत

घर आने के बाद आई कॉल

संजय के मुताबिक बलिया वापस पहुंचने के बाद कुछ दिन बाद ही दोस्त प्रमोद को अमित ने कॉल की। बोला कि तुमने कुछ बताया नहीं। अभी रेलवे में भर्तियां होनी है। जल्दी बताओ। वरना मौका हाथ से निकल जाएगा। प्रमोद ने संजय को कॉल कर पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों लोगों को लखनऊ बुलाया गया। अमित ने अपने साथी नवनीत पाण्डेय और रुचि पाण्डेय को भेजा था। जिन्होंने बताया कि ग्रेड तीन में नियुक्ति होगी। इसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। अगर रुपये नगद नहीं दे सकते तो जेवर भी चल जाएंगे। यह बात सुन कर संजय और प्रमोद बलिया वापस चले गए और परिवार से पूरी बात बताई। फिर दोनों ने एक-एक लाख रुपये दिए। इसके बाद प्रयागराज बुला कर इंटरव्यू कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ

प्रभाव जमाने के लिए महंगे होटल में मुलाकात

पीड़ित के मुताबिक इंटरव्यू के कुछ दिन बाद ही आरोपित ने फोन कर विभूतिखंड स्थित एक होटल में बुलाया। जहां संजय और प्रमोद से जेवर लिए गए। पीड़ित के मुताबिक दोनों ने मिला कर करीब 40 लाख के गहने दिए थे। जिसके बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिले। संजय के मुताबिक ज्वाइनिंग लेटर में कई गलतियां थी। संदेह होने पर परिचित रेलवे कर्मी को उन्होंने लेटर दिखाया। जिसके बाद पता चला कि जाली लेटर थमा कर रुपये लिए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।