up weather forecast imd alert storm rain today relief from scorching sun hot winds meteorological department prediction UP Weather: बारिश के लिए यूपीवालों का इंतजार अब होगा खत्म, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: बारिश के लिए यूपीवालों का इंतजार अब होगा खत्म, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में चक्रवाती परिस्थितियों का असर रविवार की दोपहर या शाम के बाद दिख सकता है। अगले 3 दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और दो दिनों में गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में मानसून आने का अनुमान है।

Sun, 15 June 2025 10:44 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: बारिश के लिए यूपीवालों का इंतजार अब होगा खत्म, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

UP Weather Update: तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच यूपीवालों के लिए राहत की खबर है। बारिश के लिए उनका इंतजार अब खत्म होने को है। भारतीय मौसम विभाग ने यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कल से यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश के आसार हैं। शनिवार को लखनऊ का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया था। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। उमस की अधिकता शनिवार को भी रही। नतीजतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 29.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में चक्रवाती परिस्थितियों का असर रविवार की दोपहर या शाम के बाद दिख सकता है।

सोमवार से लखनऊ आसपास समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ एक से अधिक बार बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर तेज या भारी वर्षा भी हो सकती है। यह सिलसिला आगे और बढ़ सकता है। अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ तथा निचले क्षोभमंडल में आ रही पुरवा हवाओं की प्रतिक्रिया हो रही है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में गरज चमक के साथ छिटपुट आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुंदेलखंड में कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह पश्चिमी यूपी में लू की स्थिति से राहत मिली। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार लखनऊ समेत अधिसंख्य जिलों में 16 जून से प्रभावी वर्षा का सिलसिला शुरू होगा जिसकी शुरुआत पूर्वी यूपी से होगी। यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ

18 से 20 जून के बीच कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की पूर्वी शाखा के 16 जून से बन जाने की पूरी उम्मीद है। 17 जून तक मानसून बिहार पहुंच जाएगा। ऐसे में यूपी में प्रवेश करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। मौसमी परिस्थितियों के अनुसार प्रदेश में 18 से 20 जून के दौरान कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट होगी और प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

हीट वेव से कानपुर बेहाल, आज से राहत के आसार

हीटवेव के आठवें दिन शनिवार को भी उमस भरी झुलसाने वाली गर्मी ने कानपुर वासियों को बेहाल कर दिया। इसका जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के वेदर स्टेशन के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री रहा। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई । अगर मौसमी सिस्टम कारगर हुआ तो रविवार से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के चलते बादल तो बने लेकिन उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में मेहरबान नहीं हो सके। ऐसे में प्रदेश के इक्का-दुक्का स्थानों पर ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकी। बिजनौर, मेरठ और गोरखपुर में ही अच्छी बारिश हो सकी। शेष ज्यादातर जनपदों में तापमान अधिक रहा।

हीट वेव के चलते रात के तापमान में भी कोई खास कमी नहीं आ रही है। हमीरपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। यहां न्यूनतम पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर एयरफोर्स वेदर स्टेशन में न्यूनतम पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए में 30.6. वाराणसी में 31 डिग्री रहा। कई अन्य शहरों में रात का पारा 30 डिग्री से अधिक रहा। रात के तापमान में फिलहाल कोई खास राहत की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार लगातार 20-25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। पूर्वी हवाओं के कारण नमी ज्यादा साथ लेकर आ रही हैं। शनिवार को अधिकतम नमी 70 फीसदी तक पहुंच गई। हीट इंडेक्स 64 रहा। तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की दोनों प्रणालियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही है।

प्रयागराज रहा सबसे गर्म

शनिवार को प्रयागराज का पारा 45 डिग्री पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। बांदा का 44.8, वाराणसी का 44.6 और आगरा का तापमान 44.3 डिग्री रहा। इससे पहले लखनऊ में धूप, गर्म हवा के थपेड़ों ने शहर का तापमान 42.6 डिग्री पहुंचा दिया। उमस की अधिकता शनिवार भी रही। नतीजतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 29.8 दर्ज किया गया। चक्रवाती परिस्थितियों से रविवार दोपहर या शाम से मौसम बदलेगा। प्रदेश में गरज चमक के साथ छिटपुट आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बुंदेलखंड में कई जगह पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार लखनऊ समेत अधिसंख्य जिलों में 16 जून से वर्षा शुरू होगी। 18 से 20 जून के दौरान कई जिलों में भारी वर्षा के आसार हैं। पारे में 5-7 डिग्री तक गिरावट आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% शिक्षकों के ही होंगे तबादले, 8 जिलों से किसी को भी नहीं भेजा जाएगा बाहर

आगरा में आज से शुरू हो सकती है बूंदाबांदी

ताजनगरी आगरा में भी अब भीषण गर्मी, उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बदलाव के आसार जताए हैं। अगले दो दिनों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। शनिवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि तेज हवाओं से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा होकर 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक होकर 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 82 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से बदलाव की आहट है। सोमवार तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन राहत भरे दिन मंगलवार से शुरू हो सकते हैं। मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। यह सिलसिला 20 जून तक चलने का अनुमान है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।