big relief to families without ration card in up now they can easily avail the benefits of schemes know details यूपी में राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ; जानें डिटेल

लाभार्थीपरक योजना के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी संचालन के लिए यूपी सरकार फैमिली आईडी योजना संचालित कर रही है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित लगभग 3.60 करोड़ राशन कार्ड धारक परिवारों के 15.07 करोड़ सदस्यों के लिए उनकी राशन कार्ड संख्या को ही फैमिली आईडी माना गया है।

Sat, 14 June 2025 10:20 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत, अब आसानी से पा सकेंगे योजनाओं का लाभ; जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश में फैमिली आईडी दर्ज ब्योरे में अब ऑनलाइन बदलाव किया जा सकेगा। इसमें नए नाम जोड़े जा सकेंगे और मृत्यु या विवाह के कारण परिवार में पहले से दर्ज नाम हटाए जा सकेंगे। इससे राशन कार्ड विहीन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और वह भी आसानी से फैमिली आईडी के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ पा सकेंगे।

असल में लाभार्थीपरक योजना के बेहतर प्रबंधन व पारदर्शी संचालन के लिए यूपी सरकार यहां रहने वालों के लिए फैमिली आईडी योजना संचालित कर रही है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित लगभग 3.60 करोड़ राशन कार्ड धारक परिवारों के 15.07 करोड़ सदस्यों के लिए उनकी राशन कार्ड संख्या को ही फैमिली आईडी माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा विधायक रमाकांत यादव की जमीन कुर्क, पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी

गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए वेब पोर्टल https://familyid.up.gov.in/ के जरिए वह अपने परिवार के विवरण को संशोधित करा सकते हैं। पहले विवरण में संशोधन की व्यवस्था न थी। फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से फैमिली आईडी धारक परिवार द्वारा पूर्व में दर्ज परिवार विवरण को फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से संशोधित करने के लिए आवेदन की व्यवस्था की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: झुलसाती गर्मी के बीच UP के लिए गुड न्यूज, 25 जिलों में बारिश के आसार

इसमें आनलाइन आवेदन के लिए परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में उप-जिलाधिकारी द्वारा संबंधित लेखपाल के माध्यम से कराया जाएगा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

3.60 करोड़ राशन कार्ड धारक परिवार योजना से लाभान्वित

गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए वेब पोर्टल https://familyid.up.gov.in/ के जरिए वह अपने परिवार के विवरण को संशोधित करा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।