young man who suddenly disappeared from his house was beaten to death stabbed with a sharp weapon body found in a field घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से गोदा; खेत में मिली लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से गोदा; खेत में मिली लाश

आदित्य उर्फ सूरज रविवार की रात करीब 10:30 बजे से गायब था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह गांव से करीब 150 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर पर किसी धारदार हथियार से कई बार उसे गोदा गया है।

Mon, 9 June 2025 09:14 AMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से गोदा; खेत में मिली लाश

यूपी के देवरिया में रात में घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को धारदार हथियार से गोदा गया है। युवक की लाश गांव से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ही एक खेत में मिली है। वारदात की सूचना पर देवरिया के एसपी विक्रांत वीर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

मामला, देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र का है। इसी थाना क्षेत्र के मुजुरी खुर्द का रहने वाला आदित्य उर्फ सूरज (उम्र 21 वर्ष) पुत्र हरिप्रसाद गोंड़ रविवार की रात करीब 10:30 बजे से गायब था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में उसका शव मिला। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर पर किसी धारदार हथियार से कई बार उसे गोदा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस माफिया की तलाश हुई तेज, गोरखपुर से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी

हत्या की सूचना मिलते ही खुखुंदू पुलिस के अलावा एसपी विक्रांत वीर, एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ दीपक शुक्ला समेत कई अधिकारी पहुंच गए। एसपी ने मातहतों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी बुला लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की हत्या के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भदोही में थार सवार ने मचाया कोहराम, जो सामने आया उसे कुचलता चला गया; गिरफ्तार

हत्या से सनसनी

युवक की हत्या से मुजुरी खुर्द गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस घटना से हैरान हैं। उधर, युवक के परिवार में इसे लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिवारवाले और गांववाले पुलिस से इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अपनी छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।