thar rider created havoc in bhadohi kept crushing whoever came in front of him arrested भदोही में थार सवार ने मचाया कोहराम, जो सामने आया उसे कुचलता चला गया; गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भदोही में थार सवार ने मचाया कोहराम, जो सामने आया उसे कुचलता चला गया; गिरफ्तार

थार सवार युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लोगों के मुताबिक भदोही शहर के भरत चौराहे पर एक थार ड्राइवर तेज गति से आ गया। वह कई वाहनों में धक्का मारता हुआ आगे बढ़ने लगा। थार की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जबकि थार के धक्के से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Mon, 9 June 2025 07:22 AMAjay Singh संवाददाता, भदोही
share
भदोही में थार सवार ने मचाया कोहराम, जो सामने आया उसे कुचलता चला गया; गिरफ्तार

यूपी के भदोही शहर में थार सवार एक युवक ने जमकर कोहराम मचाया। युवक ने थार के करीब आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। जो सामने आया उसे कुचलता चला गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के कटरा के पास की है।

बताया जा रहा है कि थार सवार युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लोगों के मुताबिक भदोही शहर के भरत चौराहे पर एक थार ड्राइवर तेज गति से आ गया। वह कई वाहनों में धक्का मारता हुआ आगे बढ़ने लगा। थार की चपेट में आए आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जबकि थार के धक्के से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। थार रोकने का लोग प्रयास करते रहे लेकिन वह आगे ही बढ़ता जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका, 9 जून से सकेंगे अप्लाई

इसे लेकर चौराहे के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से थार के नंबर से मालिक का पता चल गया था। मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगिलक के निर्देश पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से लोकेशन की जानकारी की गई। एएसपी शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में आरोपित को भदोही स्टेशन रोड के पास से पकड़ लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्लाइमेट चेंज के संकट के खिलाफ CM योगी का बड़ा आह्वान, जरूरी बताए ये 2 काम

भरत चौराहे पर थार से मचाए गए इस कोहराम के बाद थार चालक आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो में कैद है दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो में दिल दहलाने वाला नजारा कैद है। रात के समय में सड़क पर भीड़ दिखाई देती है। इसी दौरान एक थार आती है। थार को रास्ता नहीं मिला तो सवार ने एक कार में टक्कर मार दी। इस दौरान थार सवार को पीछे से लोगों की भीड़ दौड़ा भी रही है। सड़क पर भीड़ होने के बावजूद थार सवार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल जाता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।