search for up mafia sudhir singh has intensified raids are being conducted from gorakhpur to lucknow यूपी के इस माफिया की तलाश हुई तेज, गोरखपुर से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस माफिया की तलाश हुई तेज, गोरखपुर से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस को आशंका है कि सुधीर के सहयोगी न सिर्फ उसकी लोकेशन छिपा रहे हैं बल्कि उसकी गिरफ्तारी टालने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भ्रम भी फैला रहे हैं। फेसबुक पोस्ट की लोकेशन और संचालनकर्ता का पता लगाने के लिए पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगा दिया है।

Mon, 9 June 2025 08:35 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी के इस माफिया की तलाश हुई तेज, गोरखपुर से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी

माफिया सुधीर सिंह की तलाश में गोरखपुर के अलावा आसपास के जिले व लखनऊ में भी पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 27 मई की रात खजनी क्षेत्र में हुई जानलेवा हमले की वारदात के बाद से फरार सुधीर सिंह ने दो दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह पुलिस अभिरक्षा में दिख रहा है।

इस पोस्ट के बाद पुलिस महकमे ने तलाश और तेज कर दी है। उधर, यह भी सवाल खड़ा हो गया है कि जब सुधीर फरार है तो फिर वह फोटो अपलोड कैसे हुई? सुधीर की ओर से की गई पोस्ट पर उसके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। पुलिस को आशंका है कि सुधीर के सहयोगी न सिर्फ उसकी लोकेशन छिपा रहे हैं बल्कि उसकी गिरफ्तारी टालने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भ्रम फैला रहे हैं। फेसबुक पोस्ट की लोकेशन और संचालनकर्ता का पता लगाने के लिए पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगा दिया है। पुलिस की माने तो यह पता लगाया जा रहा है कि सुधीर की फेसबुक आईडी किसके मोबाइल या सिस्टम से आपरेट हो रही है।सुधीर सिंह के रिश्तेदार, करीबियों और जमानतदारों से पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की 68 माफिया लिस्ट में शामिल सुधीर सिंह के पीछे पड़ी पुलिस, ताबड़तोड़ छापे

पुलिस कर रही तलाश, माफिया सुधीर सोशल मीडिया पर सक्रिय

एकतरफ तो पुलिस माफिया सुधीर सिंह की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी से महकमे में सनसनी फैल गई है। सुधीर सिंह की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें वह पुलिस अभिरक्षा में नजर आ रहा है। कैप्शन में लिखा था, ‘अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं तो इसका मतलब आप उनसे ऊपर हैं – सुधीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपरौली व प्रत्याशी सहजनवां विधानसभा।’

पोस्ट के सामने आते ही समर्थक कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देने लगे। किसी ने लिखा , ‘शेर को पिंजरे में ज्यादा दिन नहीं रखा जा सकता’ तो किसी ने कहा , ‘आप संघर्ष कीजिए, हम आपके साथ हैं।’ इस पोस्ट पर दर्जनों की संख्या में ‘जय माफिया’, ‘सिंह इज बैक’, ‘रॉबिनहुड सुधीर’ जैसे कमेंट्स देखने को मिले। कुछ समर्थकों ने तो पुलिस की कार्रवाई को ‘राजनीतिक बदले की साजिश’ भी करार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी शिक्षकों के लिए दूसरे जिले में ट्रांसफर का मौका, 9 जून से सकेंगे अप्लाई

ठिकानों पर आधी रात को की गई छापेमारी

सुधीर सिंह के शाहपुर इलाके में स्थित मकान सहित अन्य ठिकानों पर गुरुवार की आधी रात को पुलिस ने दबिश दी। हालांकि पुलिस को उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। खजनी थानाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने गुरुवार की रात 1:30 बजे सुधीर सिंह के नवनिर्मित निवास स्थान हड़हवा फाटक, अल्युमिनियम फैक्ट्री थाना क्षेत्र शाहपुर सहित खरैया पोखरा और जंगल तुलसी राम में भी दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सुधीर सिंह के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कीं। उधर, अपनी संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए सुधीर ने अग्रिम जमानत की अर्जी 3 जून को सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में दाखिल की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।