young man was caught with 16 lakh in cash a day before the Bihar elections बिहार चुनाव से एक दिन पहले 16 लाख कैश के साथ धराया युवक, ट्रेन से आरा जाने की फिराक में था, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से एक दिन पहले 16 लाख कैश के साथ धराया युवक, ट्रेन से आरा जाने की फिराक में था

बिहार चुनाव से एक दिन पहले पीडीडीयू जंक्शन पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक युवक को 16 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बिहार के भोजपुर जिले का निवासी है और वह ट्रेन से आरा जाने की फिराक में था।

Wed, 5 Nov 2025 09:51 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, चंदौली
share
बिहार चुनाव से एक दिन पहले 16 लाख कैश के साथ धराया युवक, ट्रेन से आरा जाने की फिराक में था

बिहार चुनाव से एक दिन वाराणसी से आरा जा रहे एक युवक को चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पर 16 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया। जांच के दौरान युवक रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जीआरपी ने जब्त रकम और युवक को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार देर रात जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के साथ स्टेशन परिसर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज पर एक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर तेजी से प्लेटफार्म की ओर बढ़ा। संदेह होने पर रोककर जांच की गई तो उसके बैग में पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती में कुल 16 लाख रुपये बरामद हुए।

आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के चौक बड़ी मस्जिद निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह वाराणसी से कैश लेकर ऑटो से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा था और ट्रेन से आरा जाने की तैयारी में था। आयकर विभाग की टीम युवक से रकम के स्रोत और उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परीक्षा देने आई महिला से होटल में दुष्कर्म की कोशिश; पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR
ये भी पढ़ें:बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार चार लोगों को डंपर ने रौंदा; चारों की मौत

कालका मेल की चपेट में आने छह श्रद्धालुओं की मौत

उधर, मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को सुबह 9.15 बजे गंगा स्नान करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की रेलवे ट्रैक पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से मौत हो गई। इनमें पांच मिर्जापुर और एक श्रद्धालु सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र की निवासी हैं। ट्रेन से काटने वालों में सभी महिलाएं और किशोरी है।

दरअसल श्रद्धालु चोपन प्रयागराज पैसेंजर से चुनार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर उतर कर रेलवे ट्रैक से नगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीडीडीयू नगर जंक्शन से मिर्जापुर की तरफ जा रही कालका मेल की चपेट में आने से सभी श्रद्धालु टुकड़े में कट गए। हादसे की जानकारी होते ही चुनार स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी चौकी चुनार और आरपीएफ के सिपाही रेलवे लाइन पर बिखरे शव के टुकड़ों को एकत्रित करने में जुट गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।