Case registered against former block chief for molestation and attempted rape after stripping the woman naked परीक्षा देने आई वाराणसी की महिला से गोरखपुर के होटल में दुष्कर्म की कोशिश; पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परीक्षा देने आई वाराणसी की महिला से गोरखपुर के होटल में दुष्कर्म की कोशिश; पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR

वाराणसी की एक महिला ने गोरखपुर के सरदारनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर छेड़खानी और निर्वस्त्र करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कैंट थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Wed, 5 Nov 2025 04:12 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
परीक्षा देने आई वाराणसी की महिला से गोरखपुर के होटल में दुष्कर्म की कोशिश; पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर FIR

वाराणसी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि सरदारनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईश्वर जयसवाल ने गोरखपुर में उसके साथ छेड़खानी की और निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। पीड़िता ने यह घटना कैंट थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया कि वह और उसके परिजन डीएलएड परीक्षा के लिए गोरखपुर आए हुए थे। 27-29 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित परीक्षा के दौरान 28 अक्टूबर की शाम को रूम में अकेले होने के दौरान आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनसे मिलने आए। महिला के अनुसार, आरोपित ने कमरे का ताला अंदर से लगा दिया तथा आपत्तिजनक बातें कीं। विरोध करने पर आरोपित ने पिस्तौल निकालने की धमकी दी और प्रार्थिनी के कपड़े उतरवाने की कोशिश की, जिससे वह भयभीत हो गईं।

घटना के कथित होते ही महिला ने अपने परिजनों को मैसेज कर मदद मांगी। परिजनों के वापस आने पर आरोपित ने धमकी दी कि अगर यह मामला बाहर बताया गया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। डरे-हैरान महिला व परिजन रातभर भय में एक अन्य स्थान पर रुके और अगले दिन बनारस लौट आए। बाद में महिला ने अपना पूरा मामला लिखित रूप में कैंट थाने में दर्ज कराया। महिला की तहरीर में कहा गया है कि आरोपित ने पढ़ाई में सहायता और नौकरी का प्रलोभन देकर संपर्क बनाया था औरबाद में इस तरह का दुराचार करने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझसे बड़ा कोई बदमाश नहीं है, हिस्ट्रीशीटर हूं: देवेंद्र सिंह भोले
ये भी पढ़ें:सातवीं क्लास के छात्र ने लगाई फांसी, ढाई साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की सत्यता की तफ्तीश के लिए संबंधित स्थानों व कैमरों की फुटेज, रूम बुकिंग रेकॉर्ड तथा पक्षों के बयान लिये जा रहे हैं। प्रारम्भिक जांच में जिन भी अवसरों पर घटना घटित होने की बात कही जा रही है, उनके साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं तथा जरूरत पड़ी तो चिकित्सीय परीक्षण और फॉरेंसिक कार्रवाई करवाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।