young man was beaten to death in moving train dispute with the passengers over seat दिल्ली से घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन में पीट-पीटकर हत्या, सीट को लेकर यात्रियों से हुई थी कहासुनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन में पीट-पीटकर हत्या, सीट को लेकर यात्रियों से हुई थी कहासुनी

दिल्ली से यूपी जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच हुई कहासुनी खून-खराबे में तब्दील हो गई। यात्रियों के गुट ने एक युवक को चलती ट्रेन में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उधर, वारदात की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

Sat, 21 June 2025 03:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बागपत
share
दिल्ली से घर लौट रहे युवक की चलती ट्रेन में पीट-पीटकर हत्या, सीट को लेकर यात्रियों से हुई थी कहासुनी

दिल्ली से यूपी जा रही एक ट्रेन में यात्रियों के बीच हुई मामूली कहासुनी खून-खराबे में तब्दील हो गई। यात्रियों के गुट ने एक युवक को चलती ट्रेन में इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। ये सफर युवक का आखिरी सफर साबित हुआ। उधर, वारदात की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

बागपत जिले के खेकडा कस्बे के अहिरान मोहल्ले के रहने वाले ऋषि यादव का 39 साल का बेटा दीपक यादव दिल्ली से नौकरी करके शुक्रवार देर रात लौट रहा था। वह सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा था। ट्रेन चलते ही उसकी कुछ यात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि खेकड़ा के पास यात्रियों के एक गुट ने उस पर हमला बोल दिया। जानकारी मिलने पर ट्रेन को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। जहां हमलावर उतर कर भाग गए। वहीं, आनन-फानन में दीपक को भी खेकड़ा क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने जीआरपी मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। जीआरपी ने कुछ यात्रियों से पूछताछ भी की। वहीं इस मामले में जीआरपी का कहना है कि वह आरोपितों का पता जल्द लगा लेगाकर साथ ही इस घटना का खुलासा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर 10 दिन पहले भी एक ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। यहां तक कि एक युवक को ट्रेन से नीचे भी फेंक दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर से जयनगर जा रही ट्रेन की एसी खराब, यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत
ये भी पढ़ें:महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC की कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बच्ची का अपहरण

उधर, अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अपनी मां के साथ सो रही 2 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर को अतरौली के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला बिहार के गया का का रहने वाला धर्मेंद्र माझी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा और उनको छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर निकला था तभी अपनी माँ के बगल में लेटी बच्ची को कोई उठा ले गया।

उसने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पहुंचकर मामले की सूचना दी। जीआरपी के निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें एक अज्ञात युवक अपनी मां के बगल में लेटी हुई बच्ची को उठाता हुआ दिखाई दिया। उसे ढूंढने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।