From Mahakal to Somnath IRCTC will organize tour of seven Jyotirlingas महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC की कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, जानें कितना है किराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC की कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, जानें कितना है किराया

आईआरसीटीसी घूमने वालों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव विशेष ट्रेन 30 जून से 11 जुलाई के बीच सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगा। इसे लेकर बुकिंग शुरू हो गई है।

Mon, 9 June 2025 07:37 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, गोरखपुर
share
महाकाल से सोमनाथ तक, IRCTC की कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, जानें कितना है किराया

धार्मिक स्थलों पर घूमने के शौकिन हैं तो आपके लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) विशेष ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव विशेष ट्रेन 30 जून से 11 जुलाई के बीच सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगा। इसे लेकर बुकिंग शुरू हो गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन के लिये यात्रा कराई जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में चढ़ने उतरने की सुविधा गोरखपुर जं, मनकापुर जं,अयोध्या कैंट,सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ओरई, झांसी तथा ललितपुर में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे,शेयरिंग और नान शेयरिंग पैकेज के अनुसार रात्रि का विश्राम चेंज, नाश्ता एवं दोपहर का रात्रि का शाकाहारी भोजन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य सेकंड एसी का 53 हजार 260 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं, थर्ड एसी का 40 हजार और स्लीपर का 25 हजार 500 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, मुस्लिम समुदाय ने खुद ही अवैध हिस्से को गिराया

प्रवक्ता ने बताया कि इस यात्रा के स्टैंडर्ड श्रेणी के पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरे, शेयरिंग नान शेयरिंग, पैकेज के अनुसार रात्रि का विश्राम, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। वाश एंड चेंज की व्यवस्था नॉन एसी बजट होटलों में होगी।

रेलवे के लिए AI समाधान के लिए भाषिणी और क्रिस ने किया समझौता

उधर, भारतीय रेलवे में भाषाई समावेशन और एआई-संचालित डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (डीआईबीडी) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने आज प्रमुख सार्वजनिक रेलवे प्लेटफार्मों पर बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाधानों के विकास और तैनाती पर सहयोग करने के लिए एक करार किया। समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से भाषिणी के सीईओ अमिताभ नाग और क्रिस के प्रबंध निदेशक जी.वी.एल. सत्य कुमार ने यहां हस्ताक्षर किए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।