AC of train going from Muzaffarnagar to Jaynagar is not working Death of passenger मुजफ्फरनगर से जयनगर जा रही ट्रेन की एसी खराब, यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरनगर से जयनगर जा रही ट्रेन की एसी खराब, यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

मुंबई से जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी2 का AC खराब होने से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे औड़िहार स्टेशन पर उतारा गया। जहां से अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

Wed, 18 June 2025 03:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share
मुजफ्फरनगर से जयनगर जा रही ट्रेन की एसी खराब, यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

महाराष्ट्र के मुंबई से बिहार के जयनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी2 का AC खराब होने से एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे यूपी के गाजीपुर स्थित औड़िहार स्टेशन पर उतारा गया। जहां से अस्पताल ले जाया गया। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। उधर, युवक की पत्नी का आरोप है कि ट्रेन में कई बार शिकायत करने के बावजूद एसी ठीक नहीं किया गया था।

ये मामला मंगलवार का है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से जयनगर जा रही पवन एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सीट नंबर 23 और 24 पर सजही बिरटा (मोतिहारी) का रहने वाले 34 वर्षीय सरफराज आलम अपनी पत्नी शबनम खातून के साथ सवार थे। वे मुजफ्फरपुर जा रहे थे। कोच की एसी खराब होने से उनकी तबीयत खराब हो गई। मंगलवार दोपहर 1.22 बजे ट्रेन के औड़िहार जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही आरपीएफ एसआई राकेश सिंह ने सरफराज आलम को तत्काल एंबुलेंस से सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरफराज आलम की मौत की खबर मिलते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

वहीं, नाराज यात्रियों के हंगामे से ट्रेन करीब 35 मिनट औड़िहार स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद गाड़ी आगे रवाना हुई। उधर, यात्रियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोच की खराब एसी ठीक नहीं की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेन में सीट को लेकर छिड़ी जंग, जमकर हंगामे के बीच हाथा-पाई के साथ चलीं चप्पल

एसी से बेहाल यात्रियों ने की चेनपुलिंग

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब ट्रेन की एसी खराब होने के कारण यात्रियों ने हंगामा न किया है। इससे पहले 8 जून को मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01124 के बी3 कोच में कूलिंग न होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। छिवकी स्टेशन पर पहुंचने यात्रियों ने चेनिपुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ इस्पेक्टर पहुंचे और यात्रियों को समझाया। रेल प्रशासन ने टेक्नीशियन को बुलाकर एसी ठीक कराया। लेकिन इस काम में तीन घंटे लग गए। आखिर में 2.15 पर छिवकी पहुंचने वाली ट्रेन जो पहले से ही लेट चलते हुए 6.30 पर पहुंची थी। आखिर में एसी ठीक होने के बाद रात 9.50 पर रवाना हो पाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।