young man trapped in fake loan and honey trap committed suicide by consuming poison and filming video before suicide फिर मिलूंगा...फर्जी लोन और हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फिर मिलूंगा...फर्जी लोन और हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया

परिजनों का आरोप है कि बिलाल की मौत के बाद भी उसके मोबाइल नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजे जा रहे हैं। अश्लील फोटो भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। बात करने पर गाली-गलौज की जा रही है।परिजनों ने बताया बिलाल का मोबाइल खुलवाया गया तो उसके व्हाट्सएप पर आधा दर्जन पाकिस्तानी नंबरों से मैसेज मिले।

Fri, 17 April 2026 01:55 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, कांधला (शामली)
share
फिर मिलूंगा...फर्जी लोन और हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाया

शामली जिले के कांधला के गांव मलकपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। दो दिन पहले खेत में युवक का शव मिलने के मामले में पता लगा है कि उसे फर्जी लोन ऐप और हनी ट्रैप के जाल में फंसाया गया था। इससे परेशान होकर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबरों से मैसेज भेजे जाने का भी खुलासा हुआ है।

सुसाइड से पहले दोस्तों को भेजा वीडियो

14 अप्रैल को मलकपुर निवासी 27 वर्षीय बिलाल का शव गांव में एक खेत से बरामद हुआ था। युवक द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया था, लेकिन इस घटना में गुरुवार को नया मोड़ सामने आया है। बिलाल के भाई सुहैल ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई बिलाल ने अपने दो दोस्तों को आत्महत्या से पूर्व एक वीडियो भेजा है।

वीडियो में बिलाल जहरीला पदार्थ खाते हुए दिख रहा है और कह रहा है कि फर्जी ऐप और झूठे लोन के जाल ने उसकी जिंदगी नरक बना दी है। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने को मजबूर है। फर्जी ऐप से अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमैल किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला अधिकारी मुझे फंसा रहीं, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो और जान दी
ये भी पढ़ें:ताऊ की बेटी से शादी, तीन दिन बाद जान दी, सुसाइड से पहले VIDEO जारी कर बताया कारण

मौत के बाद भी मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबरों से आ रहे मैसेज

बिलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का आरोप है कि बिलाल की मौत के बाद भी उसके मोबाइल नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजे जा रहे हैं। अश्लील फोटो भेजकर पैसे मांगे जा रहे हैं। बात करने पर गाली-गलौज की जा रही है।परिजनों ने बताया बिलाल का मोबाइल खुलवाया गया तो उसके व्हाट्सएप पर आधा दर्जन पाकिस्तानी नंबरों से मैसेज मिले। इनमें पैसे मांगते हुए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बिलाल ने पिछले कुछ दिनों में तीन लाख रुपये से अधिक रकम अलग-अलग खातों में भेज दी थी, फिर भी ब्लैकमेलर उसे परेशान कर रहे थे। बिलाल ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें वो कह रहा था कि फिर मिलूंगा। मां का ख्याल रखना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुसाइड से पहले ASP की पत्नी का वायरल VIDEO, बेटे को मारने की थी कोशिश

पुलिस को मिले दो वीडियो

इस मामले में पुलिस को दो वीडियो मिले हैं। जिसमें बिलाल ने अपने आखिरी संदेश में साफ कहा कि उसके इस कदम के लिए उसके परिवार का कोई दोष नहीं है। उसने अपने माता-पिता, बेटे और बहनों की देखभाल करने की अपील की। वह वीडियो में साफतौर पर कह रहा है कि लोन ऐप ने उनकी जिंदगी नर्क कर दी है। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।