सुसाइड से पहले ASP की पत्नी का चौंकाने वाला वायरल वीडियो, बेटे को जान से मारने की थी कोशिश
सुसाइड से पहले ASP की पत्नी का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अवसाद ग्रस्त नितेश खुद अपने ऑटिज्म पीड़ित 12 वर्षीय बेटे को जान से मारने का प्रयास करते हुए दिख रही है।

रिजर्व पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में सीबीसीईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) की आत्महत्या से पहले का एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में अवसाद ग्रस्त नितेश खुद अपने ऑटिज्म पीड़ित 12 वर्षीय बेटे को जान से मारने का प्रयास कर रही हैं। लाइव हिन्दु्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो 29 जुलाई सुबह 10:40 बजे का है। पूरा वीडियो 54 सेकेंड का है। वीडियो में 12 वर्षीय बेटा बेड पर सोया है। डेढ़ वर्षीय बेड के पास फर्श पर खड़ा है। नितेश बेड पर बैठकर पहले बेटे के मुंह पर तकिया रखकर दबाती हैं। बेटा जग जाता है। वह विरोध करने की कोशिश करता है। पैर पटकता है, तभी नितेश उसका गला पकड़कर दबाने की कोशिश करती हैं। बेटे को झटपटाते देख वह उसे छोड़ देती हैं और फिर बेड पर बैठ जाती है। यह पूरी घटना कमरे में लगे सीसी कैमरे में कैद हो जाती है। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार देर रात हो गया था। मौत का कारण फांसी आया है। नितेश के मायकेपक्ष के लोग उसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए फिरोजाबाद नगला करन चले गए। फिरहाल परिवारीजनों ने अभी लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी के मोबाइल से कनेक्ट है सीसी कैमरा, विरोध पर हुआ था झगड़ा
घर में कमरे में लगा सीसी कैमरा एएसपी के मोबाइल से कनेक्ट है। मोबाइल में आफिस में बैठे एएसपी मुकेश ने जब पत्नी की यह हरकत देखी तो वह घर पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर दो दिन से लगातार उनके बीच झगड़ा हो रहा था। बुधवार को जब एएसपी आफिस गए तब भी उनका पत्नी नितेश से झगड़ा हुआ था।
डेढ़ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, हुआ अंतिम संस्कार
गुरुवार को नितेश के शव का अंतिम संस्कार फिरोजाबाद नगला करन स्थित उनके पैतृक आवास में किया गया। परिवारीजन तड़के शव लेकर पहुंचे थे। कुछ देर तक शव घर में रखा गया इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मुखाग्नि नितेश के डेढ़ साल के मासूम बेटे ने दी।
तीन से चार दिन का मांगा पुलिस अधिकारियों से समय जुटा रहे साक्ष्य
नितेश के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अभी बहन की आत्महत्या के मामले में कोई तहरीर नहीं दी। उन्होंने गुरुवार को भी वही आरोप दोहराए जो बुधवार को उन्होंने पुलिस लाइन में एएसपी के ऊपर लगाए थे। प्रमोद ने बताया कि उन्होंने पुलिस अफसरों से बात कर तीन से चार दिन का समय मांगा है। अंतिम संस्कार और शांति पाठ के बाद वह लखनऊ पहुंचकर महानगर थाने में तहरीर देंगे। वह एएसपी के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर रहे हैं।
बेटी से मिलने आ रहे थे पिता, पहुंचे तो लाश देखी
डीसीपी मध्य ने बताया कि एएसपी मुकेश को गुरुवार से दो दिन के लिए ड्यूटी पर वाराणसी जाना था। पत्नी अवसाद में हैं उनकी देखरेख कौन करेगा? इस बात की उन्हें चिंता थी। इस लिए उन्होंने मंगलवार को ही नितेश के पिता व पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह को फोन कर बताया था। राकेश प्रताप सिंह बेटी की देखरेख के लिए लखनऊ आ रहे थे। वह बुधवार दोपहर को चल दिए थे। लखनऊ जैसे ही वह पहुंचे शाम को तो उन्हें पता चला कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।




साइन इन