young man slapped a constable during checking at Gorakhnath temple गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग के दौरान युवक ने खोया आपा, सिपाही को जड़ा थप्पड़, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग के दौरान युवक ने खोया आपा, सिपाही को जड़ा थप्पड़

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। दक्षिणी गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक युवक ने चेकिंग के दौरान आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को थप्पड़ मार दिया।

Sun, 15 Feb 2026 11:04 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग के दौरान युवक ने खोया आपा, सिपाही को जड़ा थप्पड़

यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी के दौरान एक सिपाही के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर के दक्षिणी गेट से अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक युवक ने चेकिंग के दौरान आपा खो दिया और ड्यूटी पर तैनात सिपाही को थप्पड़ मार दिया।

घटना से कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मी नियमित रूप से श्रद्धालुओं की तलाशी और जांच करते हैं। इसी क्रम में जब सिपाही ने युवक को रोका और चेकिंग शुरू की, तो वह अचानक भड़क गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने पहले बहस की और फिर गुस्से में सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर संबंधित थाने को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस जांच में युवक की पहचान राधेश्याम के रूप में हुई है। वह जनपद बलिया के नगरा क्षेत्र के दोगोली चंद्रवार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसका पासपोर्ट निरस्त हो गया है और वह इसी संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में आया था। हालांकि, पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए पोस्टर
ये भी पढ़ें:65 साल बाद घर लौटीं मिठनी, 15 साल की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण

युवक की गोली मारकर हत्या, मेडिकल गेट पर सड़क जाम

उधर, चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनहुआ में रविवार की शाम को 18 वर्षीय अरुण नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने पहले अरुण को फोन कर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप मेडिकल कॉलेज गेट के सामने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त करा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।