After reaching her lover house the girlfriend pasted posters शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले युवक के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए आशिक के पोस्टर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले युवक के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए आशिक के पोस्टर

शादी का झांसा दे शोषण करने वाले युवक की पीड़िता युवती ने शहर में पोस्टर लगा दिए। थाना सासनीगेट क्षेत्र में स्थित आरोपी युवक के घर पहुंच अपनी आपबीती भी स्थानीय लोगों को बताई। आरोप है कि आरोपी राहुल के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की।

Sun, 15 Feb 2026 09:50 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले युवक के घर पहुंची पीड़िता, गलियों में चिपकाए आशिक के पोस्टर

यूपी के शादी का झांसा दे शोषण करने वाले अलीगढ़ के युवक की पीड़िता युवती ने गाजियाबाद से आकर शहर में पोस्टर लगा दिए। थाना सासनीगेट क्षेत्र में स्थित आरोपी युवक के घर पहुंच अपनी आपबीती भी स्थानीय लोगों को बताई। युवती का आरोप है कि आरोपी राहुल के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की है। पोस्टर लगाए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

दरअसल गाजियाबाद की रहने वाली युवती के अनुसार वह लखनऊ में ईएमटी की ट्रेनिंग के दौरान अलीगढ़ की एडीए कॉलोनी,तिकोना पार्क निवासी राहुल जैन से मिली थी। तब वह गाजियाबाद स्थित एक अस्पताल में कार्यरत था। मुलाकात के कुछ दिनों के बाद राहुल ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन पहले से शादीशुदा होने व आठ साल की बेटी होने के चलते प्रस्ताव ठुकरा दिया। कुछ दिनों राहुल ने रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के प्रयास की वीडियो भेजते हुए कहा कि जब वह अपने पति को तलाक दे देगी तो बेटी सहित स्वीकार करते हुए शादी कर लेगा। इसके बाद राहुल ने कई बार जबरन संबंध बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:65 साल बाद घर लौटीं मिठनी, 15 साल की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण

गाजियाबाद में दर्ज हुआ मुकदमा

एक दिन जब संबंध बनाने से मना किया तो राहुल ने कुछ वीडियो व फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से लगातार वह वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाता रहा। गर्भवती हो जाने पर जब राहुल से शादी करने को कहा तो वह गर्भपात कराकर भाग गया। तब से ही मोबाइल भी बंद है। इस मामले में गाजियाबाद के थाना विजयनगर में पुलिस ने बीएनएस की धारा-69 में मुकदमा दर्ज किया है।

युवती ने शोषण के लगाए पोस्टर

बीते दिनों युवती अलीगढ़ आ गई। जानकारी जुटाते हुए राहुल जैन के सासनीगेट एडीए कॉलोनी स्थित घर पहुंची तो पता चला कि वह राहुल वहां से पहले ही भाग चुकी है। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, पूछे जाने पर युवती ने आपबीती लोगों को बताई। इसके बाद युवती ने क्षेत्र में राहुल जैन के लापता होने पर अपने साथ हुए शोषण के पोस्टर भी लगा दिए। युवती ने मांग की है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पुलिस ले गई तो युवती पहुंच गई घर

उधर, सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली इलाके में रविवार को प्रेम प्रसंग का ड्रामा देखने को मिला। युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर उसे पकड़वा दिया। शादी की बात नहीं मानी तो प्रेमिका खैराबाद क्षेत्र में युवक के घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। आरोप है कि युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर युवती को पीटकर घर से निकाल दिया। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।