Bullies ripped off a Sikh youth turban kicked and punched him and broke his nose कानपुर के नामी बार में गुंडागर्दी, रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर के नामी बार में गुंडागर्दी, रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक

कानपुर के एक बार में मामूली बात पर नशे में धुत रईसजादों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की पगड़ी नोचकर फेंक दी और उसे लिफ्ट से पीटते हुए नीचे ले आए। यहां भी तीन-चार युवक उसे पीटते रहे और बाल पकड़कर घसीटा। युवक का गला दबाने का भी प्रयास किया।

Sun, 24 May 2026 09:05 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
कानपुर के नामी बार में गुंडागर्दी, रईसजादों ने सिख युवक की पगड़ी नोची, लात-घूंसे मारकर फोड़ दी नाक

UP News: यूपी के कानपुर के सिविल लाइंस स्थित स्टूडियो एक्सओ बार में मामूली बात पर नशे में धुत रईसजादों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की पगड़ी नोचकर फेंक दी और उसे लिफ्ट से पीटते हुए नीचे ले आए। यहां भी तीन-चार युवक उसे पीटते रहे और बाल पकड़कर घसीटा। युवक का गला दबाने का भी प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद गार्ड खड़े-खड़े तमाशा देखते रहे। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। मारपीट में युवक की नाक भी फोड़ दी। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घटना बार में लगी कैमरों में कैद हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आजादनगर के आदित्य इन्क्लेव के रहने वाले रजिन्दर सिंह भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटे वंश वीरेंद्र स्वरूप स्मृति बिल्डिंग में बने स्टूडियो एक्सओ बार गया था। जहां से लौटते वक्त लिफ्ट में पांडुनगर निवासी धैर्य गुप्ता के साथ मामूली कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने तीन साथियों और एक युवती के साथ मिलकर बेटे को गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा। आरोपित बेटे को पीटते हुए बिल्डिंग के नीचे ले आए। यहां भी लात-घूसों से पीटा और दस्तार नोचकर फेंक दी। बेटे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार बच्चों के बाप का साथ काम करने वाली से अफेयर, प्रेमिका ने गला घोंटकर मार डाला

सिक्योरिटी गार्ड ने नहीं की बचाने की कोशिश

आरोप लगाया कि इस दौरान बिल्डिंग में मौजूद सुरक्षा गार्डों ने भी बेटे को बचाने का प्रयास नहीं किया। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक और आरोपित धैर्य गुप्ता की लिफ्ट में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित ने आरोपित से कह दिया था कि वह उसके बड़े भाई का दोस्त है। छोटे हो, छोटे की तरह रहे। इस पर आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। फिलहाल पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साथ जीना मुमकिन न हुआ तो साथ में मौत को लगा लिया गले, जहर खाकर दे दी जान

‘बार गया था लेकिन मैं नशे में नहीं था’

पीड़ित का कहना है कि दस्तार नोचकर फेंकने के बाद उसके बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर पीटा गया। आरोप लगाया कि युवकों ने उसे 70 से 80 लात-घूसे मारे। गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया गया। पीड़ित ध्रुव ने यह भी दावा किया कि वह बार गया था लेकिन शराब नहीं पीता है। पुलिस चाहे तो उसका मेडिकल करा ले। मारपीट करने वाले युवक नशे में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत करो...लव मैरिज करने वाले युवक दे दी जान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।