यूपी में 10 दिन से लापता किशोर की हत्या, नाबालिग दोस्तों ने शव के टुकड़े कर दफनाया
उरई में 25 मार्च से लापता चल रहे किशोर की काटकर हत्या कर दी गई और शव के टुकड़े दोस्त के घर जानवरों के बाड़े में मिट्टी के ढेर में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

UP News: यूपी के उरई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 25 मार्च से लापता चल रहे किशोर की काटकर हत्या कर दी गई और शव के टुकड़े दोस्त के घर जानवरों के बाड़े में मिट्टी के ढेर में दबा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि शव के टुकड़ों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव में तनाव की हालात बनने पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित चार स्थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है।
ये घटना माधौगढ़ क्षेत्र के रुदपुरा गांव का है। जहां परमाल सिंह के 16 वर्षीय बेटा कमल प्रताप सिंह बीती 25 मार्च से लापता चल रहा था। परिजनों के अनुसार, कमल अपने दोस्त तेज प्रताप और रोहित के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता किशोर की खोजबीन के लिए पुलिस ने जब उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उसके दोस्तों से आखिरी बातचीत के सुराग मिले। जिसके चलते मंगलवार रात को पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया। न्होंने कमल प्रताप की हत्या करना ही नहीं कुबूला बल्कि बुधवार सुबह कमल का शव उसके दोस्त रोहित के घर में जानवरों के बाड़े में मिट्टी के ढेर में बोरी में बंद मिला।
इस घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि किशोर की सुनियोजित हत्या की गई है। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।




साइन इन