Yogi sarkar will have 29 Gram pradhan, secretaries from 23 districts study development model and will tour Maharashtra 23 जिलों के 29 ग्राम प्रधान-सचिवों को विकास मॉडल का अध्ययन कराएंगी योगी सरकार, जाएंगे भ्रमण पर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

23 जिलों के 29 ग्राम प्रधान-सचिवों को विकास मॉडल का अध्ययन कराएंगी योगी सरकार, जाएंगे भ्रमण पर

यूपी के 23 जिलों के 29 ग्राम प्रधान-सचिवों को नवाचार और पारदर्शी ढंग से कार्य सीखने के लिए महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर अध्ययन करेंगे। योगी सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से यह पहल की गई है।

Fri, 5 Dec 2025 07:15 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
23 जिलों के 29 ग्राम प्रधान-सचिवों को विकास मॉडल का अध्ययन कराएंगी योगी सरकार, जाएंगे भ्रमण पर

यूपी की योगी सरकार पंचायतों के विकास को नई दिशा देने के लिए एक बड़ी पहल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के 23 जिलों के 29 पंचायत प्रतिनिधि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अब महाराष्ट्र की मॉडल ग्राम पंचायतों का अध्ययन करेंगे। इसका उद्देश्य नवाचार, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन की तकनीकें सीखकर उन्हें अपनी पंचायतों में लागू करना है। पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित इस अध्ययन दौरे के तहत प्रतिनिधियों का दल 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक महाराष्ट्र के विभिन्न मॉडल गांवों का भ्रमण करेगा।

उत्तर प्रदेश में सरकार का मानना है कि इस तरह के एक्सपोज़र विजिट से पंचायत प्रतिनिधियों में नवीन सोच विकसित होती है और वे अपने गांवों में योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से लागू कर सकते हैं। अध्ययन यात्रा से लौटने के बाद सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सीखे गए मॉडल्स को लागू करेंगे ताकि गांवों के विकास में गति लाई जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुसपैठियों के खिलाफ मेयर ऐक्शन में, छापेमारी पर झुग्गियों से भागने लगीं महिलाएं
ये भी पढ़ें:इस ग्राम पंचायत के विकास की गूंज दिल्ली तक, देखें हाईटेक ग्राम सचिवालय की PHOTOS
ये भी पढ़ें:BJP के सभी कार्यक्रम रद्द, योगी ने संभाला मोर्चा; विधायकों को भी इस काम पर लगाया

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं कि ग्राम पंचायतों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। तेजी से सुविधाएं बढ़ने पर लोग शहर से गांव की ओर आ रहे हैं। ऐसे में सभी ग्राम पंचायतों में नवाचार के माध्यम से लोगों को बेहतर ढंग से सुविधाएं दिलाई जाएं इसके लिए यह पहल की जा रही है। भ्रमण कार्यक्रम का समन्वय पुणे की यशदा संस्था की ओर से किया जा रहा है। प्रतिभागियों को महाराष्ट्र की उन ग्राम पंचायतों में ले जाया जाएगा जहां पर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सामाजिक उद्यमिता व बॉयोगैस आधारित ऊर्जा मॉडल व सामुदायिक सहभागिता जैसे नवाचारी कार्य प्रणालियों ने स्थाई विकास को नई दिशा दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।