Yogi sarkar bulldozer action, demolition freeing government land worth crores of rupees from encroachment in Lucknow योगी सरकार का बुल्डोजर ऐक्शन, ध्वस्त किए गए निर्माण, करोड़ों की सरकारी भूमि हुई कब्जामुक्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार का बुल्डोजर ऐक्शन, ध्वस्त किए गए निर्माण, करोड़ों की सरकारी भूमि हुई कब्जामुक्त

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुल्डोजर ऐक्शन हुआ है। अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।नगर निगम ने करोड़ों की सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी।

Wed, 17 Sep 2025 10:56 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार का बुल्डोजर ऐक्शन, ध्वस्त किए गए निर्माण, करोड़ों की सरकारी भूमि हुई कब्जामुक्त

यूपी में योगी सरकार जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर सख्त है। प्रदेश में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर ऐक्शन जारी है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में अवैध कब्जों पर योगी सरकार का बुल्डोजर ऐक्शन हुआ है। नगर निगम लखनऊ ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गहरू, तहसील सरोजनी नगर में करोड़ों की सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में संयुक्त टीम ने बुल्डोजर की मदद से अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए और अवैध कब्जे हटवाए।

लखनऊ में अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को नगर निगम टीम सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने पहुंची। नगर निगम टीम और भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी भी थी। नगर निगम का अभियान शुरू हुआ। नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक-एक करके सारे अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। नगर निगम के इस अभियान के दौरान खसरा संख्या 608, 566, 569, 573, 574 और 572 की ऊसर और नवीन परती भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कुल 0.506 हेक्टेयर भूमि को मुक्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ कैसरबाग हादसे के बाद सियासी तकरार, मेयर-विधायक आमने-सामने, कहासुनी
ये भी पढ़ें:लखनऊ में डेयरी संचालक को बदमाशों ने गोली मारी, देररात वारदात से इलाके में सनसनी

बुल्र्डोजर ऐक्शन की निगरानी प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद ने की, जबकि नगर निगम के लेखपाल और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बुल्डोजर ऐक्शन के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सकी। कहीं कोई विरोध नहीं हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।