Tej pratap yadav said baba bageshwar dham pandit dhirendra krishan to see my future video viral VIDEO: बागेश्वर बाबा मेरी राजनीति देख लीजिए, अब धीरेंद्र शास्त्री की शरण में तेज प्रताप यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: बागेश्वर बाबा मेरी राजनीति देख लीजिए, अब धीरेंद्र शास्त्री की शरण में तेज प्रताप यादव

बातचीत के दौरान हाथ में मोबाइल लिए तेज प्रताप कहते हैं, 'बाबाा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।' इसपर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि हां, बिल्कुल पक्का। हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे। इसके बाद तेज प्रताप यादव कहते हैं ‘जी, साथ बैठेंगे।’

Tue, 28 April 2026 12:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
VIDEO: बागेश्वर बाबा मेरी राजनीति देख लीजिए, अब धीरेंद्र शास्त्री की शरण में तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। अब तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मोबाइल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, लाइन हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज प्रताप यादव मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान हाथ में मोबाइल लिए तेज प्रताप कहते हैं, 'बाबाा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।' इसपर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि हां, बिल्कुल पक्का। हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे। इसके बाद तेज प्रताप यादव कहते हैं ‘जी, साथ बैठेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ISI के निशाने पर भारत के सैन्य प्रतिष्ठान, जवानों के मोबाइल में झांकने की साजिश
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का सम्राट सरकार को झटका, मिट्टी जांच के लिए भेजे प्रस्ताव पर कटौती

बहरहाल तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर के बीच बातचीत का यह वीडियो कब का है अभी इसके बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम की शरण में हैं।

प्रशांत किशोर से मिले थे तेज प्रताप यादव

आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो की भी काफी चर्चा हुई थी। दरअसल तेज प्रताप यादव ने जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:55% जमीन वापस करेगी सरकार, 4 गुना मिलेगा दाम; टाउनशिप पर सम्राट सरकार का प्लान

21 अप्रैल को इस वीडियो को शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा था, 'आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।