25 villages in Bahraich district to be connected to Shamli Gorakhpur Expressway, ban on new construction and sale deed शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुडेंगे इस जिले के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुडेंगे इस जिले के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक

यूपी के शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से बहराइच जिले के 25 गांव जुड़ेंगे। इन गांवों की प्रभावित गाटों सहित जांच के लिए सूची भेजी है। जिसमें संबंधित विभाग व राजस्व टीमें जुट गईं हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

Fri, 13 March 2026 02:57 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुडेंगे इस जिले के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक

यूपी के बहराइच जिले में महसी तहसील के 25 गांव शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे। यहां नए निर्माण और बैनामा पर रोक लग गई है। दरअसल, तहसील महसी के 25 गांवों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निकालना प्रस्तावित किया है। पहले सर्वे के बाद प्राधिकरण ने उपजिलाधिकारी महसी एवं उप निबंधक कार्यालय को इन गांवों की प्रभावित गाटों सहित जांच के लिए सूची भेजी है। जिसमें संबंधित विभाग व राजस्व टीमें जुट गईं हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार द्वारा पहली अधिसूचना जारी कर महसी के पचदेवरी, अगरौरा दुबहा, कोटिया, पूरेबस्ती गड़रिया, पूरे दिलदार सिंह, महसी, बेल्हौरा, चन्दपयईया, जोत चांदपारा, मासाडीहा, बहोरिक पुर, कपूरपुर, उदवापुर बालासरांय, खसहा मोहम्मदपुर, भकला गोपालपुर, लक्खा बौंडी, नरहर गोड़ा, बेहटा भया, जबदी, मोगलहा, जादौपुर, गजपति पुर, चांदपारा, टेड़वा बसंतपुर सहित पच्चीस गांवों से शामली- गोरखपुर (चरण 2) एक्सप्रेस वे निकालना प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित अधिसूचना के अनुसार शामल -गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 480.150 से किलोमीटर 510.230 के बीच 30.080 किलोमीटर तहसील महसी के इन गांवों से होकर निकलेगा। विभागीय सर्वे के बाद प्राधिकरण की परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय से उपरोक्त 25 गांवों के 1323 प्रभावित गाटों की जांच लिए उपजिलाधिकारी महसी एवं उप निबंधक महसी को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहरी विकास को स्टांप शुल्क का 3300 करोड़ देगी सरकार, योगी के मंत्री क्या बोले?

क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से जारी पहली अधिसूचना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच के क्रम मे जिलाधिकारी बहराइच के कार्यालय से पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें शामली - गोरखपुर एक्सप्रेस-वे से प्रभावित गांवों की संबंधित गाटों में भवन निर्माण राजस्व अभिलेखों में भूमि उपयोग परिवर्तन या आकृषक धारा 80 सहित क्रय विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस को लेकर योगी ने हाईलेवल मीटिंग की, अफसरों को ये निर्देश

कुल 1323 गाटे प्रभावित; राजस्व व विभागीय टीमें जांच करेंगी

बहराइच के भूमि अधिग्रहण अधिकारी शिव मंगल मिश्र ने बताया कि शामली- गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के पहले सर्वे के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 25 गांवों की अनुसूची उपजिलाधिकारी महसी एवं उपनिबंधक को जांच के लिए भेजी गई है। जिसमें कुल 1323 गाटे प्रभावित हैं। राजस्व व विभागीय टीमें इसकी जांच करेंगी। उसके बाद ही अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अभी इसमें बदलाव संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।