yogi government takes major action against drug trade in up changes licensing rules know details यूपी में मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए बढ़ा दी गई कागजी कार्रवाई, योगी सरकार का आदेश; जानें वजह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए बढ़ा दी गई कागजी कार्रवाई, योगी सरकार का आदेश; जानें वजह

थोक दुकानों के लाइसेंस के लिए योगी सरकार ने कागजी कार्रवाई बढ़ा दी है। लाइसेंस का आवेदन करने से दौरान आवेदक को पिछले अपने तीन साल के व्यवसाय का रिकॉर्ड देना होगा। शपथ पत्र भी देना होगा। इसके अलावा आवेदक के अनुभव की जांच भी होगी। आमतौर पर आवेदक किसी दूसरे थोक दुकान से अनुभव का प्रमाण पत्र लगाते हैं।

Mon, 5 Jan 2026 05:33 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
यूपी में मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए बढ़ा दी गई कागजी कार्रवाई, योगी सरकार का आदेश; जानें वजह

यूपी में नशीली दवा के धंधे पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। थोक दुकानों के लाइसेंस के लिए कागजी कार्रवाई बढ़ा दी है। लाइसेंस का आवेदन करने से दौरान आवेदक को पिछले अपने तीन साल के व्यवसाय का रिकॉर्ड देना होगा। इस संदर्भ में शपथ पत्र भी देना होगा। इसके अलावा आवेदक के अनुभव की जांच भी होगी। आमतौर पर आवेदक किसी दूसरे थोक दुकान से अनुभव का प्रमाण पत्र लगाते हैं। अब अनुभव प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाली फर्म पर जाकर इसकी जांच करेंगे।

खाद एवं औषधि प्रशासन की ओर से जारी नए निर्देश में अनुसार लाइसेंस के आवेदन के दौरान प्रस्तावित थोक दुकान परिसर में मौजूद भंडारण व्यवस्था रेफ्रिजरेटर, कोल्ड रूम, बिजली व्यवस्था के साथ ही साइन बोर्ड और आसपास की दुकान का भी फोटो अपलोड करना होगा। अनुभव के प्रमाण पत्र के साथ ही वेतन भुगतान, हाजिरी रजिस्टर और प्रमाण पत्र देने वाले फार्म के लाइसेंस का भी वेरीफिकेशन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नामी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कांड, सो रहे बीटेक छात्र पर ईंट से ताबड़तोड़ वार

सहायक आयुक्त करेंगे 10 फीसदी दुकानों की जांच

सहायक आयुक्त पूरनचंद ने बताया कि शासन ने नए फरमान में सहायक आयुक्त की भी जिम्मेदारियां को बढ़ा दिया है। सहायक औषधि आयुक्त को अब हर नए लाइसेंस के 10 फीसदी का औचक जांच करना होगा। उनकी रिपोर्ट लगेगी। यह जांच लाइसेंस जारी होने के बाद होगी। औषधि एवं प्रशासन सामग्री नियमावली 1945 के नियम 64, 65 एवं 65-ए के अंतर्गत थोक विक्रय लाइसेंस को जारी करते के दौरान कई शर्तें तय कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेहरा दिखाओ तभी दुकान में आओ; इस शहर में घूंघट-नकाब वाली औरतों को दूर से नमस्ते

फर्म की पार्टनरशिप डीड सर्टिफिकेट, इनकॉर्पोरेशन, मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन, आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन, पॉवर ऑफ अटॉर्नी, शपथ पत्र, ट्रस्ट डीड और पार्टनरशिप डीड जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों को अनिवार्य कर दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।