shop with your face uncovered why did jewelers sarafa mandal in jhansi city make this appeal चेहरा दिखाओ तभी दुकान में आओ; यूपी के एक शहर में घूंघट और नकाब वाली औरतों को दूर से नमस्ते, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चेहरा दिखाओ तभी दुकान में आओ; यूपी के एक शहर में घूंघट और नकाब वाली औरतों को दूर से नमस्ते

सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को गहनों की खरीद में भी सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। सभी व्यापारी, आभूषणों की जांच करके ही किसी से खरीदें। सोने-चांदी के लेन-देन के दौरान नकली आभूषणों को लेकर सतर्क रहें।

Mon, 5 Jan 2026 12:03 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
चेहरा दिखाओ तभी दुकान में आओ; यूपी के एक शहर में घूंघट और नकाब वाली औरतों को दूर से नमस्ते

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ज्वेलर्स ने ग्राहकों से एक खास अपील की है। सीपरी सराफा व्यापार मंडल की इस अपील में कहा गया है कि ग्राहक चेहरा खुला रखकर ही गहनों की खरीदारी करें। कहा जा रहा है कि चोरी की घटनाओं से बचने के लिए ऐसी अपील की गई है। व्यापारी अब घूंघट, बुर्का या किसी भी तरह का नकाब पहनकर आने वालों से दुकान के अंदर चेहरा खुला रखने की अपील करेंगे। इस अपील को लेकर कुछ दुकानों के बाहर और अंदर पोस्टर भी लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है- ‘ग्राहकों से अनुरोध है कि कृपया दुकान के अंदर चेहरा खुला रख कर खरीदारी करें।’

सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी ने सभी व्यापारियों को गहनों की खरीदारी में भी सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सोने-चांदी के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सभी व्यापारी, आभूषणों की जांच करके ही किसी से खरीदें। सोने-चांदी के लेन-देन के दौरान नकली आभूषणों को लेकर सतर्क रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीनियर देखा न जूनियर, परिषदीय स्कूलों में कैसे हो रहा समायोजन? भड़के शिक्षक

असली-नकली की सही पहचान करें, पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों में यह पोस्टर चिपकाएं कि दुकान के अंदर कोई भी ग्राहक मुंह बांधकर प्रवेश न करें। हमेशा मुंह खोलकर ही दुकान में आएं और सोने चांदी का लेन देन करें। व्यापारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं से बचने के लिए ऐसी अपील करना जरूरी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: शहरों के बाहर-बाहर होगा ये काम, बढ़ती आबादी-जाम को लेकर योगी सरकार का प्लान

उदय सोनी ने सभी सराफा व्यापारियों से इस सतर्कता का पालन करने को कहा है। सराफा मंडल की इस अपील की काफी चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि सराफा की दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं जाती हैं जिनमें से कई घूंघट या बुर्के में होती हैं। ऐसे में उनसे चेहरा खुला रखने की अपील की गई है। इस अपील और दुकान में लगी शर्त का दुकानदारी पर क्या असर पड़ेगा इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।