Madhyanchal Electricity Corporation MD takes strong action against 4 including XEN, SDO and JE, know the whole matter एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, जानिए पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, जानिए पूरा मामला

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। निगम की एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ को बरेली के प्रथम जोन में संबंद्ध किए गए हैं।

Mon, 2 March 2026 02:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, जानिए पूरा मामला

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर कल्याणपुर बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत कंचना बिहारी मार्ग में संविदाकर्मी परशुराम की मौत के मामले में मध्यांचल विद्युत निगम ने एक्सईएन प्रीतम सिंह, एई अमितेष कुमार, जेई धर्मेन्द्र कुमार और एक टीजी-2 कर्मचारी रामधीरज को निलंबित कर दिया है। निगम की एमडी ने एक्सईएन, एसडीओ को बरेली के प्रथम जोन में संबंद्ध किए गए हैं।

कल्याणपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन 132 केवी इंदिरानगर ट्रांसमिशन से 26 फरवरी को ब्रेकडाउन हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खुर्रमनगर ट्रांसमिशन से आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इसके बाद 27 फरवरी को जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने फाल्ट वाली जगह की पहचान की, लेकिन भारी ट्रैफिक के चलते मरम्मत का काम टाल दिया गया। शनिवार रात करीब 1:30 बजे, जब जेई ने टीजी-2 कर्मचारी धीरज रावत और 48 वर्षीय संविदाकर्मी परशुराम को फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा। इस दौरान सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की गई। परशुराम जैसे ही सीढ़ी के सहारे पोल पर चढ़े, अचानक हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जेई-टीजी-2 को अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) संबंद्ध

निलंबन के साथ-साथ इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। अधिशासी अभियंता प्रीतम सिंह और सहायक अभियंता अमितेष कुमार को बरेली जोन (मुख्य अभियंता, वितरण बरेली क्षेत्र-प्रथम) से संबंद्ध किया गया है। वहीं, जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार और टीजी-2 कर्मचारी रामधीरज को अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) गोमतीनगर क्षेत्र से अटैच किया गया है। मध्यांचल एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। यह कार्रवाई अनुशासन,जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए की गई है। प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि..होली को लेकर अफसरों को योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:होली पर शराब को लेकर योगी ने दिए ये निर्देश, हाईलेवल मीटिंग में क्या-क्या बोले

इन अभियंताओं को जिम्मेदारी मिली

विभाग ने एक्सईएन अभय प्रताप सिंह को 33 केवी अधिशासी अभियंता, एसडीओ अंकित कुमार को 33 केवी सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर जयेन्द्र कुमार को 33 केवी अवर अभियंता गोमतीनगर क्षेत्र जिम्मेदारी दी गई है।

जांच रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हुई

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि यह दुर्घटना पूरी तरह से विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के 42 जिलों में बड़ा अभियान, मुख्य सचिव ने 8 तक काम पूरा करने की दी डेड लाइन

लखनऊ में दो हफ्ते में छह संविदाकर्मी हुए चोटिल

लखनऊ में पिछले दो सप्ताह में छह संविदा कर्मचारी बिजली की चपेट में आकर गंभीर तरह झुलस चुके हैं। इसमें शनिवार को संविदाकर्मी परशुराम की मौत भी हो गई। सभी हादसों में एक ही तरह की लापरवाही सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्हें बिजली के खंभों पर चढ़ने के लिए मजबूर किया गया। न तो उनके पास दस्ताने थे और न ही सुरक्षा बेल्ट।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।