scuffle with the police, accused was also freed from custody; FIR against 33 in Kannauj पुलिस के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की, गिरफ्त से अभियुक्त को छुड़वाने की चर्चा; 33 पर FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की, गिरफ्त से अभियुक्त को छुड़वाने की चर्चा; 33 पर FIR

यूपी के कन्नौज में  पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से एक अभियुक्त को भी छुड़ा लिया।

Mon, 2 March 2026 03:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पुलिस के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की, गिरफ्त से अभियुक्त को छुड़वाने की चर्चा; 33 पर FIR

Kannauj News: यूपी के कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र के अल्हादादपुर गांव में पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से एक अभियुक्त को भी छुड़ा लिया। हालांकि पुलिस इस बात को सिरे से नकार रही है। इस मामले में रविवार को 13 नामजद सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

19 फरवरी को सौरिख कस्बा के संजयनगर निवासी साहिल पुत्र भगवान दास बाल्मीकि का अल्हादादपुर गांव निवासी विनय बाल्मीकि के साथ झगड़ा हो गया था। साहिल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 28 फरवरी की शाम को उपनिरीक्षक उमेशचंद यादव अपने हमराह सिपाहियों डालचंद और निहाल सिंह के साथ निजी वाहन से जांच के लिए अल्हादादपुर पहुंचे। उन्होंने विनय को पूछताछ के लिए गाड़ी में बैठाया और वहां से रवाना होने लगे। इसकी सूचना मिलते ही विनय के परिजनों और ग्रामीणों ने गाड़ी रोक ली। उन्होंने विनय को छोड़ने के लिए दबाव बनाया और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की तथा अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान विनय मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि..होली को लेकर अफसरों को योगी के सख्त निर्देश

इन पर दर्ज किया गया मुकदमा

उपनिरीक्षक ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जयंतीप्रसाद गंगवार को दी। बाद में उपनिरीक्षक उमेशचंद यादव की तहरीर पर राहुल उर्फ मुकनू पुत्र दुर्योधन, आलोक पुत्र सुघर लाल, अमित ठाकुर पुत्र अरविंद ठाकुर, गौरव पुत्र पूरन सिंह, पूरन सिंह पुत्र सोबरन सिंह, विकास पुत्र सुघरलाल, शिवानी पुत्री सुघरलाल, अनु पुत्र सुघरलाल, विनय पुत्र जयकुमार, कल्लू उर्फ विनय पुत्र गुलाब राठौर, रोहन पुत्र सुघरलाल, विक्रम पुत्र जयकुमार, जयकुमार पुत्र प्रभुदयाल तथा 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सईएन, एसडीओ और जेई समेत 4 पर एमडी ने लिया तगड़ा ऐक्शन, जानिए पूरा मामला
ये भी पढ़ें:UP के 42 जिलों में बड़ा अभियान, मुख्य सचिव ने 8 तक काम पूरा करने की दी डेड लाइन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।