Yogi government is carrying out this work in every district of UP, and a campaign will also be launched in the villages योगी सरकार यूपी के हर जिले में करने रही है यह काम, गांवों में अभियान भी चलाया जाएगा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार यूपी के हर जिले में करने रही है यह काम, गांवों में अभियान भी चलाया जाएगा

योगी सरकार प्रदेश के सभी जिलों में 100-100 तालाबों को ‘मॉडल तालाब’ के रूप में विकसित करने जा रही है। गांवों में इन तालाबों को विकसित किया जाएगा। मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया जाएगा।

Thu, 26 Feb 2026 09:15 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार यूपी के हर जिले में करने रही है यह काम, गांवों में अभियान भी चलाया जाएगा

योगी सरकार यूपी के प्रत्येक जिले में 100-100 मॉडल तालाब विकसित करने जा रही है। पर्यावरण संरक्षण व ग्रामीण समुदाय के स्वास्थ्य के लिए यह विशेष पहल की जा रही है। पहले चरण में 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में इन तालाबों को विकसित किया जाएगा। मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाया जाएगा। जल की गुणवत्ता में सुधार होगा और गांव में मच्छरजनित रोगों में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंचायती राज विभाग ने मॉडल तालाब विकसित करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के मुताबिक हर जिले के 100 तालाब ‘मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी’ अभियान से जोड़कर मॉडल स्वरूप में निखारे जाएंगे। अभियान को लेकर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक की तरफ से सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया गया है। मॉडल तालाब विकसित करने के क्रम में प्रथम चरण का अभियान 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में चलेगा। ऐसे गांव में तालाब का चयन कर यह देखा जाएगा कि कितने परिवारों का ग्रे वाटर तालाब में गिर रहा है। कितनी नालियों से पानी तालाब में प्रवाहित किया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन कितना प्लास्टिक अपशिष्ट तालाब में डाला जा रहा है। जिस तालाब का चयन किया जाएगा, उसका बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड या जैविक ऑक्सीजन मांग) भी चेक किया जाएगा ताकि तालाब को मॉडल स्वरूप में विकसित करने के बाद तुलनात्मक सुधार का पता लगाया जा सके।

जिला पंचायतराज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह बताते हैं कि मॉडल तालाब विकसित करने के लिए चयनित तालाब के चारों ओर नो प्लास्टिक जोन घोषित किया जाएगा। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत से तालाब में प्लास्टिक अपशिष्ट न फेकने का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। तालाब में गिरने वाली नालियों पर प्लास्टिक ट्रैप वाली जाली, फिल्टर चैंबर लगाया जाएगा। इससे प्लास्टिक और गंदगी तालाब में जाने से पहले ही रुक जाएगी। इसी तरह ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे ग्रे वाटर का प्रवाह सीधे तालाब में न हो। इसके लिए नाली के अंत में बायो फिल्टर सिस्टम लगाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में इन शिक्षकों के प्रमोशन का कोटा फिर से होगा बहाल, योगी सरकार की ये तैयारी
ये भी पढ़ें:UP में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, सरकार ने जारी किया शेड्यूल

इसमें कंकड़, रेत के इस्तेमाल के अलावा केली और केना (एक किस्म का खरपतवार) के पौधे लगाए जाएंगे। इस उपचार से पानी प्राकृतिक रूप से शुद्ध होकर तालाब में जाएगा। प्लास्टिक और ग्रे वाटर से जुड़े रोकथाम की निगरानी समुदाय स्तर पर की जाएगी। मॉडल तालाब विकसित होने से तालाब प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा, ग्रे वाटर का स्थायी समाधान होगा। जल के स्वच्छ और सुरक्षित होने से ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पर्यावरण में आशातीत सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर यूपी के इन 47 हजार कर्मचारियों की नहीं आएगी सैलरी, मुख्य सचिव का यह आदेश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।