yogi cabinet meeting free laptop distribution shiksha mitra salary hike up news चुनावी साल में स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात की तैयारी, योगी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चुनावी साल में स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात की तैयारी, योगी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात मिल सकती है। 25 लाख लैपटॉप देने और शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Tue, 7 April 2026 06:26 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
चुनावी साल में स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात की तैयारी, योगी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10:30 बजे लोक भवन में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आगामी चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षामित्रों और बुनियादी ढांचे से जुड़े एक दर्जन से अधिक बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। सरकार का मुख्य फोकस युवाओं के डिजिटल सशक्तिकरण और लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों को राहत देने पर है।

25 लाख युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन की सौगात

योगी कैबिनेट आज 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के अगले चरण को हरी झंडी दे सकती है। इस प्रस्ताव के तहत प्रदेश के लगभग 25 लाख स्नातक, स्नातकोत्तर और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन वितरित किए जाने का रास्ता साफ होगा। बैठक में जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीद और इसकी अंतिम बिड (Bid) की सेवा-शर्तों को मंजूरी दी जा सकती है। सरकार ने इसके लिए बजट में पहले ही भारी भरकम राशि का प्रावधान किया है, ताकि युवाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव योगी सरकार का अभियान, ग्राम सचिवालयों में कैंप

शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय

बैठक का दूसरा सबसे बड़ा एजेंडा प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षामित्रों और हजारों अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि करना है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में संकेत दिए थे कि अप्रैल 2026 से ही बढ़ा हुआ मानदेय लागू किया जाएगा। कैबिनेट इस प्रस्ताव पर मुहर लगाकर शिक्षाकर्मियों को होली के बाद एक और बड़ी खुशखबरी दे सकती है। माना जा रहा है कि मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के साथ-साथ उनके लिए कुछ अन्य सुविधाओं (जैसे बीमा या अवकाश) पर भी चर्चा हो सकती है।

बस अड्डों का कायाकल्प और नि:शुल्क जमीन

परिवहन विभाग से जुड़े प्रस्तावों में पीपीपी (PPP) मॉडल पर बस अड्डों के आधुनिक विकास को गति दी जाएगी। कैबिनेट बलरामपुर के तुलसीपुर और हाथरस में नए बस अड्डों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की बेशकीमती जमीन परिवहन निगम को नि:शुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देगी। इससे इन क्षेत्रों में यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबा साहेब की हर मूर्ति पर लगेगा छत्र, आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्पः योगी
ये भी पढ़ें:परियोजनाओं में लेटलतीफी पर योगी नाराज, अफसरों को सख्त निर्देश, तय होगी जवाबदेही

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव

कैबिनेट के समक्ष औद्योगिक विकास, पीडब्ल्यूडी और आपदा राहत से जुड़े कई अन्य तकनीकी प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। विशेष रूप से बांग्लादेश विभाजन के समय विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश में बसे परिवारों को आपदा राहत और पुनर्वास से जुड़े लाभ देने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। आज की बैठक में लिए गए निर्णय न केवल प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ाएंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के वोट बैंक को साधने में भी 'डबल इंजन' सरकार की मदद करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।