cm yogi adityanath gorakhpur development projects review heritage corridor monsoon deadline up news परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सीएम योगी नाराज, तय होगी जवाबदेही, अफसरों को सख्त निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सीएम योगी नाराज, तय होगी जवाबदेही, अफसरों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। सीएम ने कहा कि लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Mon, 6 April 2026 06:54 AMYogesh Yadav गोरखपुर, मुख्य संवाददाता
share
परियोजनाओं में लेटलतीफी पर सीएम योगी नाराज, तय होगी जवाबदेही, अफसरों को सख्त निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं में लेटलतीफी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से काम तेज कराने के लिए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा किसी भी स्तर पर चूक में संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

घंटाघर स्थिति मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के बाद रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में जारी विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कुछ परियोजनाओं में अपेक्षित भौतिक प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आगामी मानसून के पहले अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं का काम पूरा कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाम की रोटी बची रहे इसलिए..., जब योगी ने मंच पर बुलाकर अवनीश अवस्थी की ली चुटकी

मुख्यमंत्री ने विरासत गलियारे का निर्माण बारिश का मौसम शुरू होने से पहले हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना महानगर में आवागमन सुगमता और व्यापार दोनों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि बारिश के मौसम से पहले पूर्ण नहीं कराया गया तो नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इसमें कोई कोताही हुई तो इसे अक्षम्य लापरवाही के रूप में देखा जाएगा। योगी ने अधिकारियों को हिदायत दी की इसमें वह कार्यदायी संस्था के कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करें और जल्द से जल्द शत प्रतिशत कार्य कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने जिले और महानगर में जारी उन विकास परियोजनाओं को जल्द से जल्द लोकार्पण योग्य बनाने के निर्देश दिए, जिनमें दो तिहाई से अधिक कार्य कराया जा चुका है। उन्होंने गोड़धोइया नाला परियोजना, सिक्सलेन फ्लाईओवर और सड़क, भटहट बांसस्थान फोरलेन सहित रोड कनेक्टिविटी की सभी परियोजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, पूरे परिवार के लिए शुरू हो गई यह सुविधा
ये भी पढ़ें:लखनऊ के रास्ते दिल्ली, अयोध्या-काशी के लिए समर स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल जानें

प्रदेश की धरती पर गुंडे-माफिया को पनपने नहीं देंगे : योगी

इससे पहले विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे। उनकी जहां जगह होगी, वहां पहुंचा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, अराजकता और लूट-खसोट के दिन लद गए हैं। आज व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा की गारंटी है। सरकार हर व्यक्ति के जीवन की सुगमता और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने रविवार शाम 63 करोड़ रुपये से अधिक लागत की घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, घंटाघर शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण और विरासत गलियारा में पांडेयहाता कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सह बेसमेंट पार्किंग का शिलान्यास किया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।