Yogi Cabinet Expansion: मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरे कौन? इन मंत्रियों का प्रमोशन
योगी कैबिनेट का विस्तार आज दोपहर साढ़े तीन बजे जनभवन में होगा। इस बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले नामों में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इनके अलावा दो मंत्रियों का प्रमोशन भी होगा।

Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज को होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। जबकि दो मंत्रियों का प्रमोशन तय माना जा रहा है। योगी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3.30 बजे से राजभवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व शनिवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी।
मंत्री पद की शपथ लेने वाले यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री बनेंगे। इसके अलावा सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत राज्यमंत्री की शपथ लेंगे शामिल हैं। वहीं दो मंत्रियों का प्रमोशन होगा। जिसमें सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल शामिल हैं। ये स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे।
भूपेंद्र सिंह चौधरी
पश्चिमी यूपी के प्रभावशाली जाट नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले भी योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। वे पश्चिम यूपी के बड़े जाट नेताओं में उनकी गिनती होती हैं। वे गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
मनोज पांडेय
सपा के बागी विधायक और ब्राह्मण चेहरा मनोज पांडे भी मंत्री बनेंगे। ऊंचाहार से सपा के टिकट पर जीते मनोज ने तत्कालीन सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने पाला बदला था। मनोज पांडे सपा के वरिष्ठ नेता थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
सुरेंद्र दिलेर
सुरेंद्र दिलेर सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2024 में पिता राजवीर सिंह दिलेर की मृत्यु के बाद बीजेपी ने खैर विधायक को हाथरस लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद खैर सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी ने सुरेंद्र दिलेर को कैंडिडेट बनाया। नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव में उन्होने 38 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से सपा उम्मीदवार डॉ.चारु कैन को हराया था
हंसराज विश्वकर्मा
यूपी विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा की अति पिछड़े वर्ग के बीच गहरी पैठ मानी जाती है। वे भाजपा के न सिर्फ कार्यकर्ता हैं बल्कि राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय रहे हैं। प्रधानंंमत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी प्रबंधन में भी उनकी खासी भूमिका रही है। वे वाराणसी के भाजपा जिला अध्यक्ष भी हैं।
कैलाश राजपूत
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कैलाश सिंह राजपूत भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वे लोधी राजपूत समुदाय से आते हैं और कन्नौज-कानपुर देहात क्षेत्र में बीजेपी के अनुभवी चेहरों में शुमार हैं। कन्नौज और कानपुर देहात में लोधी राजपूत समुदाय का वर्चस्व माना जाता है।
कृष्णा पासवान
फतेहपुर जिले की खागा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान को भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वे दलित समुदाय से आती हैं और पार्टी खासतौर पर इस विस्तार में जातीय संतुलन बनाने पर जोर दे रही है।




साइन इन