Yogi Cabinet Decisions Textile parks to be built in these districts including Kashi PM Modi to inaugurate in Lucknow Yogi Cabinet Decisions: काशी समेत इन जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क; लखनऊ में PM मोदी करेंगे उद्घाटन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Yogi Cabinet Decisions: काशी समेत इन जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क; लखनऊ में PM मोदी करेंगे उद्घाटन

योगी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा अमरोहा, बरेली, संतकबीर नगर और बिजनौर की बंद पड़ी कताई मिलों की जमीन पर भी टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे

Mon, 4 May 2026 05:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
Yogi Cabinet Decisions: काशी समेत इन जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क; लखनऊ में PM मोदी करेंगे उद्घाटन

लोकभवन में आयोजित योगी कैबिनेट की बैठक में सोमवार को 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने वाराणसी में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा अमरोहा, बरेली, संतकबीर नगर और बिजनौर की बंद पड़ी कताई मिलों की जमीन पर भी टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इन निष्क्रिय परिसंपत्तियों का उपयोग कर प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

लखनऊ में तैयार टेक्सटाइल पार्क का मोदी करेंगे उद्घाटन

बताया गया कि लखनऊ में तैयार टेक्सटाइल पार्क का जल्द उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सरकार की योजना है कि प्रदेश में बंद पड़ी सभी कताई मिलों की जमीनों का इस्तेमाल टेक्सटाइल पार्क और औद्योगिक गतिविधियों के लिए किया जाए। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट: किसानों को दो गुना मुआवजा, जालौन में लगेगा सोलर पावर प्लांट
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट बैठक में 29 अहम फैसले, लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

वृक्षारोपण अभियान के लिए 147 करोड़ स्वीकृत

इसके अलावा कैबिनेट ने रिसर्च असोसिएट का कार्यकाल 2 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का निर्णय लिया। वृक्षारोपण अभियान के लिए 147 करोड़ रुपये की मांग स्वीकृत की गई है, जिसमें 30 प्रतिशत फलदार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है और मौसम के अनुसार पौधारोपण किया जाएगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार हर जिले में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। फिरोजाबाद में अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को अमरदीप विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए आशय पत्र जारी किया गया, जबकि मेट्रो विश्वविद्यालय को संचालन के लिए एलओपी दिया गया।

लखनऊ में आउटर रिंग रोड से रैथा अंडरपास को फोरलेन सड़क से जोड़ा जाएगा

औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में 400-220 केवीए का पावर स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिस पर 653 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, फिल्म सिटी और डाटा सेंटर जैसी परियोजनाओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत लखनऊ में आउटर रिंग रोड से रैथा अंडरपास को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए 546 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अब तामील (नोटिस) ईमेल और मोबाइल के जरिए भी मान्य होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2017 में बैंक वाले मेरा फोन नहीं उठाते, खजाना खाली था; अब यूपी बदल गया: CM योगी

150 राजकीय विद्यालयों में ड्रीम स्किल लैब्स

शिक्षा में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए NELCO के सहयोग से 150 राजकीय विद्यालयों में लैब स्थापित की जाएंगी। “ड्रीम स्किल लैब्स” परियोजना में 68% निवेश नेल्को और 32% राज्य सरकार करेगी। कुल 2000 करोड़ रुपये की इस योजना में पहले चरण में 18 मंडल मुख्यालयों पर 240 करोड़ रुपये से लैब स्थापित होंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।